Skip to Content

उत्तराखंड में यहां जंगल में मिल रही 1000 और 500 रुपए की गड्डियां, अफवाहों का बाजार गर्म

उत्तराखंड में यहां जंगल में मिल रही 1000 और 500 रुपए की गड्डियां, अफवाहों का बाजार गर्म

Closed
by July 25, 2023 News

25 July. 2023. Nainital. उत्तराखंड में एक जंगल में 1000 और 500 के नोटों की गड्डियां मिलने से हड़कंप मचा हुआ है, पुलिस ने भी इस मामले की जानकारी की है, नोटों के मिलने के बाद इलाके में अफवाहों का बाजार भी गर्म है।

दरअसल नैनीताल जिले में शहर के आसपास में हिमालय दर्शन नाम से एक पर्यटक स्थल है, यहां पर घना जंगल भी है, स्थानीय युवक पर्यटन व्यवसाय से जुड़े हुए हैं, बताया जा रहा है कि एक युवक का कुत्ता जंगल में खाई में गिर गया था। युवक जब अपने कुत्ते को निकालने गया तो युवक को वहां पर 1000 और 500 के नोटों की गड्डियां दिखाई दी, थोड़ा खोजबीन करने पर आसपास भी ऐसी गड्मौडियां जूद थी।

यह सभी 1000 और 500 के बंद हो चुके पुराने नोटों की गड्डियां हैं, इसकी जानकारी पुलिस को भी दी गई, पुलिस ने मौके पर आ कर जांच शुरू की है और नोट को अपने कब्जे में ले लिया है।

इस घटना के बाद इलाके में अफवाहों का बाजार भी गर्म है यहां तरह-तरह के पर्यटक आते हैं ऐसे में किसके द्वारा यहां पुराने पड़े 1000 और 500 के नोटों की गड्डियां फेंकी गई, इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित ताजा समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

(नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए हमें सोशल मीडिया पर फोलो करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media