Skip to Content

Uttarakhand कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के साथ गाली-गलौज और अभद्रता, मामला दर्ज

Uttarakhand कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के साथ गाली-गलौज और अभद्रता, मामला दर्ज

Closed
by November 21, 2021 News

21 Nov. 2021. कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के साथ गाली-गलौज और अभद्रता का मामला सामने आया है। इस मामले के बाद कैबिनेट मंत्री के सुरक्षा अधिकारी की ओर से मामला भी दर्ज कराया है। 10 से 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है, मामला उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर इलाके का है।

मामला शनिवार का है, बताया जा रहा है कि अल्मोड़ा जिले के हवालबाग विकासखंड के पत्थरकोट इलाके में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य शनिवार को एक विवाह समारोह से वापस लौट रही थीं, तभी 10 से 12 लोगों ने उनकी गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी खड़ी कर कैबिनेट मंत्री का रास्ता रोक लिया। आरोप लगाया गया है कि इस दौरान लोगों ने कैबिनेट मंत्री के साथ अभद्रता की और गाली गलौज भी की। साथ ही मौके पर कैबिनेट मंत्री के साथ मौजूद लोगों के साथ धक्का-मुक्की भी की गई है।

घटना के बाद कैबिनेट मंत्री के सुरक्षा अधिकारी की ओर से राजस्व पुलिस में इस मामले को लेकर के एक मामला दर्ज किया गया है। मामला मंत्री से जुड़ा होने के कारण इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है, हालांकि अभी तक गाली-गलौज और अभद्रता करने वाले लोगों की पहचान नहीं हो पाई है।

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर Uttarakhand Mirror से जुड़ें, अगर आप वेबसाइट पर हैं तो नीचे लाइक बटन क्लिक करें )

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News या गूगल पर सर्च करें Mirror Uttarakhand News)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media