Skip to Content

उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा, 14 लोगों की मौत, 26 यात्री थे सवार, बदरीनाथ हाईवे पर दुर्घटना

उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा, 14 लोगों की मौत, 26 यात्री थे सवार, बदरीनाथ हाईवे पर दुर्घटना

Closed
by June 15, 2024 News

15 June. 2024. Rudraprayag. उत्तराखंड में एक बड़े हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति सान्त्वना व्यक्त की है। गुरग्राम से तुंगनाथ- चोपता 26 लोगों को लेकर घूमने जा रहा एक टेम्पो ट्रैवल वाहन शनिवार सुबह साढ़े 11 बजे को रुद्रप्रयाग मुख्यालय के समीप रैंतोली के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन हाईवे से करीब 200 मीटर गहरी खायी में जा गिरा जिसके चलते 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 14 लोगों को रेस्क्यू कर जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग लाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर्स ने एक व्यक्ति को मृत्य घोषित कर दिया गया। जबकि एक व्यक्ति की मृत्यु ईलाज के दौरान हो गई। सात घायल लोगों को गंभीरता को देखते हुए 07 लोगों को एयर लिफ्ट किया गया। एम्स ऋषिकेश में पहुंचने के बाद दो लोगों की मृत्यु हुई। देर शाम तक घटना में कुल 14 लोगों के मरने की सूचना पुष्टि हुई, जिसमें से तीन लोगों की शिनाख्त अब तक नहीं हो सकी। घटना की खबर मिलते ही जिलाधिकारी सौरभ गहरवार, पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे, मुख्य विकास अधिकारी जीएस खाती, पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, उप जिलाधिकारी आशीष घिल्डियाल, एआरटीओ प्रमोद कर्नाटक मौके पर पहुंच गए। जबकि एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, पुलिस, जल पुलिस, होमगार्ड के साथ ही स्थानीय लोग रेस्क्यू के लिए मौके पर पहुंचे। सभी की मदद से घायलों को गहरी खाई से सड़क मार्ग तक पहुंचाया गया। इसके बाद एम्बुलेंस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। जबकि गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गुलबाराय मैदान से अलग अलग हेलीकॉप्टरों की मदद से ऋषिकेश एम्स भेजा गया। मौके पर सुबह से डटे हुए जिलाधिकारी डॉक्टर की भूमिका में नजर आए, एयर लिफ्ट से लेकर अस्पताल में उपचार के दौरान जिलाधिकारी लगातार घायलों का उपचार एवं देखभाल करते हुए नजर आए।

जिला चिकित्सालय रूद्रप्रयाग में इलाज के लिए भर्ती लोगों का विवरणः-

1- वदना शर्मा, उम्र-30 ब्लाक -ए नोयडा, यूपी
2- महिमा त्रिपाठी, उम्र-23, उत्तरप्रदेश
3-कु शुभम सिंह उम्र, 27, सेक्टर-51 नोयडा, यूपी
4- नमिता शर्मा उम्र 30, यूपी
5-लक्ष्य अग्रवाल, उम्र 22, मथुरा, यूपी
6-अमित, पुत्र मनोहर सिंह, उम्र 27, मध्य प्रदेश
7- शंशाक, बिष्ट पुत्र नरेन्द्र बिष्ट, हल्द्वानी

एयर लिफ्ट किए गए मरीजों का विवरणः-

1- धमेन्द्र कुमार उर्फ सैम पुत्र मोहन राम उम्र-23, दिल्ली कैंट
2- सौनिक, उम्र 24, सोनीपत, हरियाणा
3- आदित्य, उम्र 25, मथुरा, उत्तर प्रदेश
4- छवि, उम्र, झाँसी, उत्तर प्रदेश
5- अभिषेक,
6- देव, 24, दिल्ली, उत्तर प्रदेश [ उपचार के दौरान मृत]

नोट- 01 मृत लोगों की शिनाख्त नहीं हो पायी है।

मृतकों की सूची

1- स्मृति शर्मा, उम्र-28, पुत्री राजेश कुमार, डी-01 मुर्धवा हाईटेक काॅलोनी, रेनुकूट सोन भद्र उत्तर प्रदेश
2- मोहनी पाॅण्डे उम्र- 27, पुत्री महेश प्रसाद पांडे, जगपुर प्रतापगढ़ उत्तरप्रेदश।
3- करन सिंह, [ वाहन चालक], अलीगढ,
4- निकिता भट्ट, खटिमा, उत्तराखंड
5- गुरुकीरत सिंह,
6- आकांक्षा, झाँसी, उत्तर प्रदेश
7- स्मृति त्रिपाठी, उत्तरप्रदेश
8- अंजली श्रीवास्तव
9- निकेत सुनील शर्मा,
10- बृजेश बिष्ट, उत्तराखंड

नोट- जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में 02 मृत लोगों की शिनाख्त नहीं हो पायी है।

अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि जनपद रुद्रप्रयाग में टेम्पो ट्रैवलर के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत पीड़ादायक समाचार प्राप्त हुआ। स्थानीय प्रशासन व SDRF की टीमें राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई है। घायलों को नज़दीकी चिकित्सा केंद्र पर उपचार हेतु भेज दिया गया है। ज़िलाधिकारी को घटना की जाँच के आदेश दे दिए हैं।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। बाबा केदार से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

जानकारी के मुताबिक बदरीनाथ हाईवे पर एक टेम्पो ट्रैवलर वाहन अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में समा गया। हादसे में करीब 14 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। हादसा बदरीनाथ हाईवे के रेंतोली के पास हुआ है। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुटी है।

एसपी डॉ विशाखा अशोक भदाणे ने इस हादसे की पुष्टि की है। घटना की खबर मिलते ही रेस्क्यू टीम मौक़े पर रवाना हो गई। हादसे में सात यात्री घायल बताया जा रहे हैं, रेस्क्यू अभियान चल रहा है।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

(नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media