Skip to Content

उत्तराखंड में भीषण सड़क दुघर्टना, 3 की मौत, 3 लापता, 5 लोग बचाए गये

उत्तराखंड में भीषण सड़क दुघर्टना, 3 की मौत, 3 लापता, 5 लोग बचाए गये

Closed
by July 9, 2023 News

9 July. 2023. Rishikesh. गूलर-व्यासी में आज सड़क हादसा हो गया। यहां पहाड़ी से पत्थर आने से वाहन अनियंत्रित होकर गंगा में समा गया। सूचना पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। बताया जा रहा है कि वाहन में 11 लोग सवार थे।

बता दें कि आज तड़के लगभग 4 बजे एक मैक्स वाहन Srinagar से Rishikesh की ओर आ रहा था। गूलर-व्यासी के पास अचानक से पहाड़ी से पत्थर आ गया, जिसके बाद वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। बताया जा रहा है कि वाहन सीधे गंगा मे समा गया। सूचना पर SDRF ढालवाला की टीम सर्च ऑपरेशन में जुटी हुई है। जिसमें वाहन सवार 11 लोगों मे से 5 लोगों को ढूंढ़ लिया गया जबकि तीन शव बरामद हुए। वहीं अन्य तीन लोगों का कुछ पता नहीं लग पाया। जिनके लिए गंगा में सर्च ऑपरेशन जारी है।

SDRF इंस्पेक्टर कविन्द्र सजवाण ने बताया की सर्च किये गए पांचो लोग सुरक्षित हैं जबकि तीन की मौत हो गई है। सभी वाहन सवार अलग अलग प्रांतों से हैं जो कि Sonprayag से Rishikesh आ रहे थे। इंस्पेक्टर रितेश शाह ने बताया कि SDRF और पुलिस तैनाती में सर्च ऑपरेशन जारी है, लेकिन अभी तक अन्य तीन लोगों का कुछ पता नहीं लग पाया है। बरसात के चलते गंगा का जलस्तर भी बढ़ा हुआ है। जिसके चलते सर्च ऑपरेशन मे दिक्कतें भी आ रही हैं।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित ताजा समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

(नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए हमें सोशल मीडिया पर फोलो करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media