Skip to Content

उत्तराखंड : 5 महिलाओं पर मुकदमा और क्वारंटीन, जानकारी छुपा कर खतरे में डाला लोगों को

उत्तराखंड : 5 महिलाओं पर मुकदमा और क्वारंटीन, जानकारी छुपा कर खतरे में डाला लोगों को

Closed
by April 17, 2020 News

उत्तराखंड में 5 महिलाओं पर जानकारी छुपाने का मुकदमा दर्ज कर उन्हें क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है, स्वास्थ्य विभाग महिलाओं के संपर्क में आए लोगों की पहचान कर रहा है और जल्द ही उनको भी क्वॉरेंटाइन किया जाएगा। इन महिलाओं पर आरोप है कि उन्होंने अपनी जानकारी छुपाकर कई लोगों को खतरे में डाला। पांचों महिलाओं के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए गए हैं।

पांचों महिलाएं उत्तराखंड के रुड़की के मैंगलोर की रहने वाली हैं, ये महिलाएं जनवरी और फरवरी के दौरान अपने पतियों के साथ दिल्ली में निजामुद्दीन स्थित मरकज में गई थीं। उसके बाद यह महिलाएं अपने पतियों के साथ जमात के दूसरे कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए देश के अन्य हिस्सों में भी गई। फरवरी में यह सब वापस उत्तराखंड आ गए, हाल में उत्तराखंड पुलिस द्वारा जमातियों को सामने आने की चेतावनी देने के बाद इनके पति तो सामने आ गए, लेकिन ये महिलाएं सामने नहीं आई। पुलिस के खुफिया विभाग को जब इन महिलाओं की जानकारी मिली तो इन पांचों महिलाओं पर जानकारी छुपाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने पांचों महिलाओं को क्वॉरेंटाइन कर उनके सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं। इन महिलाओं से संपर्क में आए लोगों की भी पहचान की जा रही है। अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें) 

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media