Skip to Content

हल्द्वानी की दुल्हन सुहागरात से पहले ही मेरठ में दुल्हे को चकमा देकर फरार, इलाके में बना हुआ है चर्चा का विषय

हल्द्वानी की दुल्हन सुहागरात से पहले ही मेरठ में दुल्हे को चकमा देकर फरार, इलाके में बना हुआ है चर्चा का विषय

Closed
by April 10, 2023 All, News

10 April. 2023. Nainital. हल्द्वानी की दुल्हन के सुहागरात पर चमका देकर फरार होने की घटना सोशल मीडिया पर सुर्खियों पर है। दरअसल हल्द्वानी की युवती की मेरठ के रोहटा गांव में करीब दोगुने उम्र के व्यक्ति से शादी हुई थी। शादी पांच अप्रैल को हल्द्वानी में हुई। युवती 40 साल से अधिक उम्र के लड़के से शादी नहीं करना चाहती थी। लेकिन परिवार के दबाव में युवती शादी के लिए राजी हो गई।

हल्द्वानी में शादी की रस्म पूरी करने क बाद दुल्हन अपने ससुराल मेरठ पहुंची। बताया जा रहा है कि युवती का एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमी की सहमति पर ही युवती ने मेरठ के अपनी उम्र से दोगुने लड़के से शादी की। शादी के सुहागरात पर युवती ने अपनी तबीयत का बहाना बनाया। दुल्हन की बात सुनकर दूल्हा बेचारा अरमानों को दिल में दबाए रह गया। दुल्हन अपनी सास के कमरे में सोेने चली गई। रात में एक लाख की नगदी और जेवरात लेकर फरार हो गई। रात में दुल्हन के गायब होने की भनक लगने पर हड़कंप मच गया। सीसीटीवी खंगाले गए तो दुल्हन एक युवक के साथ बाइक में भागते नजर दिखी। बताया जा रहा है कि प्रेमी ही उसे लेने के लिए उसके ससुराल पहुंचा था। दूल्हे की ओर से थाने में दुल्हन जेवर-नकदी लेकर भागने की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस छानबीन में पता चला कि युवक की काफी समय से शादी नहीं हो रही थी, एक बिचौलिए ने हल्द्वानी में उसका रिश्ता तय किया था।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media