Skip to Content

उधम सिंह नगर में फायरिंग, एक नाबालिग युवक को लगी गोली

उधम सिंह नगर में फायरिंग, एक नाबालिग युवक को लगी गोली

Closed
by November 13, 2022 News

13 Nov. 2022. Udham Singh Nagar. जनपद ऊधमसिंह नगर में रुद्रपुर के खेड़ा में दो गुटों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि तमंचे भी निकल गए। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोली चला दी। गोली चलाने वाला युवक मौके से फरार हो गया। एक युवक को हाथ में गोली लगी है। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस गोली चलाने वाले युवक की तलाश में जुटी है।

कोतवाली क्षेत्र में दो पक्षो के विवाद में एक नाबालिग को गोली लग गयी, जिससे नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस भी मौक़े पर पहुंच गयी और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है, आरोपी भी नाबालिग बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार खेड़ा निवासी 15 वर्षीय अमन वहीं के निवासी अपने दोस्त मनीष के घर गया हुआ था। इस दौरान उसके दोस्त का एक अन्य नाबालिग युवक से विवाद हो गया। इस बीच आरोपी युवक ने तमंचा निकालकर फायर कर दिया। जिससे निकली गोली अमन के हाथ में जा लगी और वह लहूलुहान हो गया जबकि मनीष ने छिपकर अपनी जान बचायी। यह देख हमलावार युवक मौक़े से फरार हो गया। गोली की आवाज़ सुनकर आसपास के लोग भी वहां एकत्र हो गये और घायल अवस्था में अमन को इलाज के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पुलिस भी मौक़े पर पहुंच गयी और घटना की जानकारी ली। साथ ही आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी। सीओ सिटी आशीष भारद्वाज ने बताया कि दोनों पक्ष नाबालिग है। एक पक्ष ने फायरिंग की है, जिसमें अमन के हाथ में गोली लगी है। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media