Skip to Content

Uttarakhand जेल से महिला कैदी अनुष्का फरार, तरीका देखकर पुलिस के भी होश उड़े

Uttarakhand जेल से महिला कैदी अनुष्का फरार, तरीका देखकर पुलिस के भी होश उड़े

Closed
by August 7, 2023 News

7 August. 2023. Pithoragarh. उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में जेल से एक महिला कैदी फरार हो गई है, महिला कैदी की तलाश में पुलिस ने सघन खोज शुरू कर दी है, वहीं महिला कैदी के फरार होने का तरीका देखकर पुलिस के भी होश उड़ गए हैं।

दरअसल महिला कैदी अनुष्का पिथौरागढ़ जेल में बंद थी, अनुष्का को 2021 में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया था, अनुष्का का मामला अभी अदालत में चल रहा था और वह विचाराधीन कैदी थी। इस मामले में अदालत का फैसला भी आने वाला था लेकिन उससे पहले ही अनुष्का जेल से फरार हो गई। अनुष्का के फरार होने के कारण पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है, पुलिस ने जगह-जगह पर नाका लगाकर अनुष्का की तलाश शुरू कर दी है, अनुष्का के फरार होने के कारण जेल प्रशासन की भी किरकिरी हुई है।

दरअसल अनुष्का नेपाल के धार जिले की रहने वाली है, 2021 में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत अनुष्का को गिरफ्तार किया था, उसके बाद से ही अनुष्का जेल में बंद थी, अनुष्का का मामला अदालत में चल रहा था और इस मामले में जल्द ही फैसला आने वाला था।

बताया जा रहा है कि अनुष्का ने जो साड़ी पहन रखी थी, उस साड़ी की ही उसने रस्सी बनाई और जेल की दीवार को फांद कर वह फरार हो गई, अनुष्का के फरार होने के तरीके को देखकर पुलिस के भी होश उड़े हुए हैं।

पुलिस इस मामले में ज्यादा बोलने से बच रही है, हालांकि पुलिस की ओर से अनुष्का की सघन तलाशी शुरू कर दी गई है, लेकिन पिथौरागढ़ से नेपाल सीमा काफी नजदीक होने के कारण अनुष्का के नेपाल भागने की संभावना भी जताई जा रही है।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित ताजा समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

(नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए हमें सोशल मीडिया पर फोलो करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media