Skip to Content

Uttarakhand : देहरादून में अंधेरी रात में घरों में परिवारवालों को बंधक बना लूट की घटना, नकाबपोश थे सभी बदमाश

Uttarakhand : देहरादून में अंधेरी रात में घरों में परिवारवालों को बंधक बना लूट की घटना, नकाबपोश थे सभी बदमाश

Closed
by July 2, 2022 News

2 July. 2022. Dehradun. देहरादून के 2 घरों में शुक्रवार देर रात बेखौफ बदमाशों ने परिवार वालों को बंधक बना कर लूट को दिया अंजाम। बदमाशों द्वारा लूटे गए घरों के लोगों ने बताया कि देर रात उनके घर में 3 बदमाश घुसे थे। उन बदमाशों ने परिवार वालों को बंधक बना कर की लूट व नकदी और कीमती सामान ले गए।

जानकारी के अनुसार यह लूट की घटना बसंतविहार थाना क्षेत्र के गौरखपुर इलाके की है। यहाँ गोरखपुर बस्ती में स्थित दो घरों में बदमाशों ने लूट को दिया अंजाम। परिवार वालों ने जानकारी देते हुए बताया कि नकाबपोश बदमाशों के पास हथियार थे जो कि उन्होंने कपड़ों से लपेटे हुए थे।

लूट की वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर सीओ सिटी स्थानीय पुलिस सहित पहुंचे। बेखौफ लुटेरों ने 2 घरों में की गई इस लूट को सुबह लगभग 3 से 4 बजे के बीच दिया अंजाम। 2, 2 घरों में एक ही रात हुई लूट से इलाके में दहशत का माहौल फैला हुआ है। पुलिस के मुताबिक हजारों की नकदी और सोने चांदी का सामान ले उड़े बदमाश। सीओ सिटी नरेंद्र पंत ने जानकारी देते हुए बताया कि मौके पर जांच की जा रही है व लूटे गए घरों के पीड़ित परिवार वालों से पुलिस बदमाशों के हुलिए के बारे में जानकारी जुटा रही रही है जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media