Skip to Content

उत्तराखंड में राज्य कर्मचारियों के लिए दीपावली बोनस की घोषणा, आंगनबाड़ी कर्मियों को भी सौगात, आदेश जारी, देखिए

उत्तराखंड में राज्य कर्मचारियों के लिए दीपावली बोनस की घोषणा, आंगनबाड़ी कर्मियों को भी सौगात, आदेश जारी, देखिए

Closed
by October 20, 2022 News

20 Oct. 2022. Dehradun. राज्य सरकार ने राज्य कर्मचारीयों को केंद्रीय सरकार की तरह दीपावली पर्व पर बोनस देते हुए कहा कि राज्य सरकार, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, स्थानीय निकाय और जिला पंचायत के समूह ग व ख के कर्मचारियों और समूह क के सभी अराजपत्रित कर्मचारियों, जिनका ग्रेड वेतन 4800 पुनरीक्षित वेतन मैट्रिक्स में लेवल 8 तक है को वर्ष 2021-22 के लिए 30 दिन की परिलब्धि के बराबर (अधिकतम धनराशि रुपए 7000 सीमा निर्धारित करते हुए) बोनस दिये जाने का राज्य सरकार द्वारा निर्णय लिया गया है।

वहीं ऐसे कैजुअल दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी जिन्होंने 6 कार्य दिवस सप्ताह वाले कार्यालय में पिछले 3 वर्ष से अधिक वर्ष में हर वर्ष कम से कम 240 दिन (पांच कार्य दिवस सप्ताह वाले कार्यालयों के मामले में 3 या इससे अधिक वर्ष में हर वर्ष 206 दिन) कार्य किया हो तो उन्हें ₹1184 की धनराशि देय होगी, उक्त बोनस का लाभ 1,50,000 से अधिक कर्मचारियों को प्राप्त होगा, जिसके लिए सरकार ने 120,00 करोड़ रुपए जारी कर दिए हैं। आपको बता दें कि राज्य कैबिनेट की बैठक में बोनस और डीए पर निर्णय लेने के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया था।

सीएम पुष्कर सिंह धामी का आंगनबाड़ी बहनों को दीवाली का तोहफा, सीएम ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं और मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को 1-1 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत की

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media