Skip to Content

Uttarakhand : नैनीताल में परीक्षा देने आए दो सगे भाइयों के शव बरामद, इलाके में हड़कंप

Uttarakhand : नैनीताल में परीक्षा देने आए दो सगे भाइयों के शव बरामद, इलाके में हड़कंप

Closed
by July 2, 2022 News

2 July. 2022. Nainital. सरोवर नगरी नैनीताल से लगभग 10 किलोमीटर दूर गेठिया में दो युवकों का शव खाई में मिलने से हड़कंप मच गया। जिसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकाला। दोनों मृतकों की पहचान रुद्रपुर ट्राजिट कैंप निवासी राजकुमार तथा राम लखन पुत्र उन्नति प्रसाद के रूप में हुई। 26 जून को हल्द्वानी थाने में परिजनों ने दोनों की गुमशुदकी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दोनों मृतक सगे भाई बताए जा रहे हैं। दोनों की तलाश में पुलिस व परिजनों ने कई बार गेठिया क्षेत्र की तलाश की। दोनों हल्द्वानी परीक्षा देने आए थे।

तलाशी के दौरान गेठिया पायलट बाबा आश्रम के समीप बदबू आने पर खाई में तलाशी की गई। जिसके बाद,दोनों युवकों की सड़ी गली लाशें बरामद हुई। दोनों युवकों के सड़े गले रहने से चेहरा पहचान पाना भी संभव नहीं हो पा रहा था। मौके पर मोटरसाइकिल यूके 06एयू–8391 तथा मृतकों के पहनी हुई चप्पल भी मिली। इसके बाद परिजनों ने दोनों की शिनाख्त की। अनुमान लगाया जा रहा है दोनों बाइक से खाई में गिर गए जिसके बाद दोनों का पता नहीं चल पाया। जिसके बाद लगातार क्षेत्र में बारिश हुई। बारिश में मलबे के नीचे दब गए। पुलिस ने मलबे से दबे दोनों मृतकों को रेस्क्यू कर बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर पहुंचे परिजनों का रो–रो कर बुरा हाल था। पुलिस जाँच में जुट गई है।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media