Skip to Content

फिर दिल्ली यात्रा पर जाएंगे मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, पढ़िए क्या है मुख्यमंत्री की इस यात्रा का मकसद

फिर दिल्ली यात्रा पर जाएंगे मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, पढ़िए क्या है मुख्यमंत्री की इस यात्रा का मकसद

Closed
by June 13, 2021 News

देहरादून –  मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत रविवार शाम नई दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं। अपने दो दिवसीय दौरे पर मुख्यमंत्री, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, लोकसभाध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट करेंगे। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री 14 व 15 जून को विभिन्न केन्द्रीय मंत्रियों से भेंट कर राज्य से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार विमर्श करेंगे। मुख्यमंत्री जिन केन्द्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे उनमें स्मृति जुबिन ईरानी, मंत्री कपड़ा, महिला बाल विकास, किरण रिजिजू, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), खेल एवं युवा मामले, निर्मला सीतारमण, वित्त मंत्री, धर्मेन्द्र प्रधान, मंत्री पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, प्रकाश जावडेकर मंत्री सूचना एवं प्रसारण, पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन, भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम, नरेन्द्र सिंह तोमर, मंत्री पंचायतीराज, कृषि एवं किसान कल्याण ग्रामीण विकास, पीयूष गोयल, मंत्री वाणिज्य एवं उद्योग, रेल, उपभोक्ता मामले खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण, हरदीप पुरी, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), नागरिक उड्डयन, आवास और शहरी मामले, प्रहलाद सिंह पटेल, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पर्यटन शामिल हैं।

इसके अलावा माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री दिल्ली में बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं, राज्य में पार्टी से जुड़े लोगों को विभिन्न दायित्व बांटने को लेकर भी चर्चा गर्म है। कहा जा रहा है कि दिल्ली से वापस आने के बाद मुख्यमंत्री दायित्व बांटने का काम भी कर सकते हैं। आपको बता दें कि त्रिवेंद्र सिंह रावत के मुख्यमंत्री रहते हुए विभिन्न लोगों को दायित्व बांटे गए थे लेकिन कुछ ही दिनों बाद इस आदेश को रद्द कर दिया गया था।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media