Skip to Content

उत्तराखंड में बड़ा हादसा, खाई में गिरा बारात से लौट रहा वाहन, 14 लोगों की मौत, चालक सहित दो गंभीर, पीएम मोदी ने दुख जताया

उत्तराखंड में बड़ा हादसा, खाई में गिरा बारात से लौट रहा वाहन, 14 लोगों की मौत, चालक सहित दो गंभीर, पीएम मोदी ने दुख जताया

Closed
by February 22, 2022 News

22 February 2022. चम्पावत जिले के सूखीढंग डांडा मीनार रोड स्थित बुडम के पास देर रात वाहन खाई में गिर गया। सूत्र के अनुसार वाहन टनकपुर से बारात लेकर आ रहा था। इसमें करीब 13 लोगों सवार थे। चालक को छोड़ सभी के मरने की आशंका है। बताया जा रहा है कि 14 लोगों की मौत हुई है, चालक सहित दो गंभीर हैं, दुर्घटना में सवार 16 में से 14 लोगों की मौत हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से इस घटना पर शोक जताया गया है। मृतकों के लिए 2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50 हजार रुपये के मुआवजे की घोषणा भी प्रधानमंत्री ने की है।

टनकपुर- चम्पावत हाईवे से जुड़ी सूखीढांग-डांडामीनार रोड पर मैक्स दुर्घटना में सवार 16 में से 14 लोगों की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल चालक तथा एक अन्य व्यक्ति को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। दुर्घटना बुुड़म से लगभग तीन किलोमीटर आगे हुई बताई जा रही है।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार मैक्स वाहन संख्या-यूके 04,टीए- 4712 में सवार सभी लोग टनकपुर के पंचमुखी धर्मशाला में हुई शादी में शामिल होकर घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि बीती रात 3 बजकर 20 मिनट के आस-पास मैक्स अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। सभी लोग ककनई निवासी लक्ष्मण सिंह के पुत्र मनोज सिंह की शादी में शामिल होने गए थे। अधिकांश मृतक लक्ष्मण सिंह के सगे संबंधी बताए जा रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस व रेस्क्यू टीम मौके पर गई।

सभी 14 शवों को खाई से बाहर निकाला गया है। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दो लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। यहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। इनमें से चालक की हालत ज्यादा गंभीर है। मृतक ककनई के डांडा और कठौती गांव के हैं। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। माना यह जा रहा है कि मैक्स में क्षमता से अधिक सवारी होने से दुर्घटना हुई है। Report. Surendra Kumar Gupta

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media