Skip to Content

Video उत्तराखंड में तेंदुए ने दो महिलाओं पर दिनदहाड़े किया हमला, देखिए

Video उत्तराखंड में तेंदुए ने दो महिलाओं पर दिनदहाड़े किया हमला, देखिए

Closed
by November 29, 2022 News

29 Nov. 2022. Almora. द्वाराहाट के भोरा गांव में तेंदुए ने दो महिलाओं पर उस वक्त हमला कर दिया जब महिलाएं अपने जानवरों को चराने के लिए पास के बंजर मैदान में ले गई थीं। 2 महिलाओं के साथ-साथ तेंदुए ने एक युवक पर भी हमला किया, इस घटना में दोनों महिलाएं बुरी तरह घायल हो गई हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूर मौजूद एक व्यक्ति ने इस घटना का वीडियो भी बनाया है।

यह घटना सोमवार शाम को 4:30 बजे की है, दोनों महिलाएं अपने जानवरों को बंजर जमीन पर ले गई थीं, इस दौरान तेंदुए ने दोनों महिलाओं पर हमला कर दिया। उसके बाद पास में मौजूद सुमित नाम के युवक पर भी तेंदुए ने झपट्टा मार दिया और घायल कर दिया। महिलाओं के शोर करने पर ग्रामीण वहां पहुंचे और आनन-फानन में गांव वालों के द्वारा घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वाराहाट ले जाया गया, जहां पर उनका प्राथमिक उपचार किया गया और बचुली देवी पत्नी दिनेश लाल और सुमित कुमार पुत्र हरीश को ज्यादा चोट होने के चलते उन्हें हायर सेंटर हल्द्वानी के लिए रेफर कर दिया गया, जबकि पुष्पा देवी पत्नी हरीश को मामूली रुप से घायल होने के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उसका प्राथमिक उपचार किया गया। आगे देखिए वीडियो….

Report. Devendra Binwal

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media