Skip to Content

Video पहाड़ की गुमशुदा आमा भटककर बुरी हालत में मुंबई पहुंची, फिर जो हुआ उससे आपको भी खुशी होगी, देखिए

Video पहाड़ की गुमशुदा आमा भटककर बुरी हालत में मुंबई पहुंची, फिर जो हुआ उससे आपको भी खुशी होगी, देखिए

Closed
by January 11, 2023 News

11 Jan. 2023. Almora. आज के समय में सोशल मीडिया की ताकत कभी-कभी इंसान के लिए ऐसा कुछ कर देती है कि आपको हैरानी होगी, आगे हम आपको एक वीडियो दिखा रहे हैं जिस वीडियो को देखकर आपको थोड़ी सी पीड़ा होगी और इस वीडियो के बाद क्या हुआ, यह जानकर आपको काफी खुशी होगी।

दरअसल मुंबई में हल्द्वानी के रहने वाले एक सरदारजी गुरविंदर को सड़क के किनारे फुटपाथ पर एक वृद्ध महिला दिखी, वृद्ध महिला उत्तराखंड के अल्मोड़ा को लेकर कुछ कह रही थी। गुरविंदर तुरंत उस महिला के पास पहुंचे और उत्तराखंड के अल्मोड़ा की भाषा में गुरविंदर ने महिला से सवाल जवाब किए। इसके बाद महिला ने बताया कि वह भटक कर या पहुंच गई हैं और उन्होंने अल्मोड़ा में अपने जान पहचान के लोगों का नाम बताया। इसके बाद गुरविंदर ने उत्तराखंड के सोशल मीडिया के ग्रुप में इस वीडियो को डाल दिया, वीडियो उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के संज्ञान में भी आया। मुख्यमंत्री ने तुरंत अल्मोड़ा पुलिस को वृद्ध महिला के बारे में जानकारी पता करने को कहा।

अल्मोड़ा पुलिस तुरंत सक्रिय हुई और पता चला कि वृद्ध महिला भिकियासेण की रहने वाली है, वृद्ध महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त है और महिला के 4 पुत्र एक पुत्रि में से दो पुत्रों की मौत हो चुकी है, एक पुत्र दिव्यांग है जबकि दूसरा पुत्र भिकियासेण में रहता है। महिला की गुमशुदगी नहीं दर्ज कराई गई है, इसके बाद अल्मोड़ा पुलिस मुंबई के लिए रवाना हो गई है जो सकुशल महिला को अल्मोड़ा लाएगी। आगे आप वीडियो देख सकते हैं….

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media