Skip to Content

लंदन में चुनाव में उतरा उत्तराखंड का युवक, गांव में लोग कर रहे जीत की दुआएं

लंदन में चुनाव में उतरा उत्तराखंड का युवक, गांव में लोग कर रहे जीत की दुआएं

Closed
by May 1, 2023 News

1 May. 2023. Dehradun. आपको यह जानकर खुशी होगी कि उत्तराखंड के युवक ना सिर्फ राज्य और देश के लोकतंत्र में बल्कि दुनियाभर के कई अन्य देशों के लोकतंत्र का भी महत्वपूर्ण हिस्सा बन रहे हैं। उत्तराखंड के एक ऐसे ही युवक के बारे में आपको बताते हैं, जो उत्तराखंड के एक छोटे से गांव से निकलकर इस वक्त ब्रिटेन में स्थानीय निकाय चुनाव में एक उम्मीदवार के तौर पर हिस्सा ले रहे हैं।

उत्तराखंड के जयप्रकाश जोशी ब्रिटेन में लंदन लोकल बॉडी इलेक्शन में डर्बी सिटी से कंजरवेटिव पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। जय प्रकाश जोशी उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली के चानी गांव के रहने वाले हैं, रोजगार की तलाश में जयप्रकाश जोशी लंदन चले गए थे और वहां पर एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं।

इस समय ब्रिटेन में लंदन की लोकल बॉडी के इलेक्शन हो रहे हैं और जयप्रकाश जोशी डर्बी सिटी से कंजरवेटिव पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर यहां से चुनाव लड़ रहे हैं, इस सीट पर उनके अलावा कई अन्य उम्मीदवार भी खड़े हैं, उनका मुख्य मुकाबला लेबर पार्टी के उम्मीदवार से है।

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि चानी गांव में हर किसी को खबर है कि उनके गांव का एक युवक लंदन में चुनाव लड़ रहा है, इस गांव में हर कोई जयप्रकाश जोशी के लिए दुआएं कर रहा है।

जयप्रकाश जोशी 2021 में भी यह चुनाव लड़ चुके हैं लेकिन तब वह हार गए थे, जयप्रकाश जोशी 17 साल से लंदन में रहते हैं और एक निजी कंपनी में काम करते हैं। लंदन में रहने वाले उत्तराखंडी और भारतीयों की मदद के लिए वह हमेशा तत्पर रहते हैं।

इससे पहले 2021 में बागेश्वर के रहने वाले गौरव पांडे ने भी लंदन में लोकल बॉडी इलेक्शन में हिस्सा लिया था, गौरव पांडे भी लंबे समय से लंदन में रह रहे हैं। तब उन्होंने लंदन के पूर्व मेयर के खिलाफ चुनाव लड़ा था।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media