Skip to Content

Uttarakhand राज्य में 71 प्रतिशत किशोर-किशोरियों को पहली और 30 प्रतिशत को दोनों डोज लगी, टीकाकरण में बागेश्वर जिला पहले स्थान पर

Uttarakhand राज्य में 71 प्रतिशत किशोर-किशोरियों को पहली और 30 प्रतिशत को दोनों डोज लगी, टीकाकरण में बागेश्वर जिला पहले स्थान पर

Closed
by February 18, 2022 News

18 February 2022. Dehradun. केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों पर उत्तराखंड में तीन जनवरी से 15 से 18 आयु वर्ग के 6.28 लाख किशोरों को कोविड वैक्सीन लगाने के लक्ष्य के तहत अब तक 71 प्रतिशत को पहली और 30 प्रतिशत को दोनों डोज लग चुकी हैं, इससे राज्य के किशोरों को कोरोना संक्रमण से सुरक्षा का कवच मिला है। प्रदेश में इस आयु वर्ग के 6.28 लाख किशोरों को कोविड वैक्सीन लगाने का लक्ष्य है, इसमें अब तक 71 प्रतिशत को पहली और 30 प्रतिशत को दोनों डोज लग चुकी हैं।

किशोरों का टीकाकरण करने में बागेश्वर जिला प्रदेश में पहले स्थान पर है। बागेश्वर में लक्ष्य के अनुसार 98.4 प्रतिशत को पहली डोज लग चुकी है। दूसरे स्थान पर रुद्रप्रयाग जिला (88.9 प्रतिशत) और तीसरे स्थान पर चमोली जिला (87.2 प्रतिशत) है। राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. कुलदीप मर्तोलिया ने बताया कि प्रदेश में कोविड टीकाकरण का काम सुचारु रूप से चल रहा है। किशोरों के टीकाकरण की प्रगति भी अच्छी है। कोविड वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि संक्रमण से बचाव के लिए कोविड वैक्सीन अवश्य लगाएं।

15 से 18 आयु वर्ग में टीकाकरण (प्रतिशत में)
जिला  पहली डोज  दूसरी डोज

अल्मोड़ा   85.30  29.50

बागेश्वर    98.40    69.70

चमोली  87.20 54.40

चंपावत  76.40  36.90

देहरादून  76.30  32.70

हरिद्वार 53.40  18.70

नैनीताल  72.10  32.30

पौड़ी   84.70  25.10

पिथौरागढ़   81.90  33.20

रुद्रप्रयाग  88.90   56.90

टिहरी      85.60    45.80

यूएसनगर 62.10    25.40

उत्तरकाशी 82.00  25.00

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media