Skip to Content

ब्रिटिश प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने दिया त्यागपत्र, सिर्फ 44 दिन सत्ता में रहीं

ब्रिटिश प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने दिया त्यागपत्र, सिर्फ 44 दिन सत्ता में रहीं

Closed
by October 20, 2022 News

20 Oct. 2022. International Desk. ब्रिटिश प्रधानमंत्री लिज़ ट्रस ने बोरिस जॉनसन से पद संभालने के ठीक 44 दिन बाद प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। वह ब्रिटिश इतिहास में सबसे कम समय तक रहने वाली प्रधानमंत्री होंगी।

लिज ट्रस की आर्थिक नीतियों का, उन्हीं की पार्टी कंजरवेटिव पार्टी में जमकर विरोध हो रहा था, ब्रिटेन में महंगाई और देश की गिरती हुई आर्थिक हालत को मुद्दा बनाकर लिज ने बोरिस जॉनसन के बाद सत्ता संभाली थी, लेकिन हाल के दिनों में उनकी आर्थिक नीतियों के कारण देश में और आर्थिक अस्थिरता बढ़ गई, इसी कारण लिए ट्रस का उनकी अपनी ही पार्टी में विरोध होने लगा था।

इसके बाद अब कंजरवेटिव पार्टी को अपना नया नेता चुनना होगा, आम चुनावों में कंजरवेटिव पार्टी ने लेबर पार्टी से जीत हासिल की थी। कंजरवेटिव पार्टी में अब प्रधानमंत्री पद की दौड़ में जेरेमी हंट, पेनी मॉरडोन्ट, रिषि सुनक, केमी बदनोक और बॉरिस जॉनसन का नाम चल रहा है। वही देश में फिर से आम चुनाव करवाने की मांग भी अब तेजी से उठने लगी है।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media