Skip to Content

भीषण युद्ध के बीच अचानक पुतिन ने 2 दिन हमला रोकने के आदेश दिए, पढ़िए क्यों

भीषण युद्ध के बीच अचानक पुतिन ने 2 दिन हमला रोकने के आदेश दिए, पढ़िए क्यों

Closed
by January 6, 2023 News

6 Jan. 2023. भीषण रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की ओर से युद्ध क्षेत्र में 2 दिन के युद्ध विराम की घोषणा की गई है, यूक्रेन से भी ऐसा ही युद्ध विराम घोषित करने की अपील की गई, लेकिन यूक्रेन की ओर से इस युद्ध विराम को खारिज कर दिया गया है।

क्रेमलिन प्रेस सेवा ने बताया कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 6 जनवरी को दोपहर 12:00 बजे से 7 जनवरी को रात 12:00 बजे तक विशेष सैन्य अभियान के क्षेत्र में संघर्ष विराम की घोषणा करने का निर्देश दिया है। पुतिन की ओर से यह घोषणा ऑर्थोडॉक्स क्रिसमस के पर्व को देखते हुए की गई है, जिन इलाकों में इस वक्त संघर्ष अपने चरम पर है उन इलाकों में इस पर्व को मानने वाले लोगों की तादाद ज्यादा है। पुतिन ने कहा कि परम पावन पैट्रिआर्क किरिल के एक संबोधन पर विचार करते हुए वो रूसी संघ के रक्षा मंत्री को 6 जनवरी को दोपहर 12:00 बजे से 7 जनवरी को रात 12:00 बजे तक युद्धविराम लागू करने का निर्देश दे रहे हैं।

उधर यूक्रेन की ओर से इस युद्ध विराम को पूरी तरह से नकार दिया गया है यूक्रेन ने इससे रूस का ध्यान भटकाने वाला और 2 दिन तक अपनी ताकत को फिर से जुटाने वाला एक पैंतरा बताया है। यूक्रेनी राष्ट्रपति के सलाहकार Mykhailo Podolyak ने गुरुवार को कहा रूस लड़ाई की तीव्रता को कम करने और अपने रसद केंद्रों पर हमलों की तीव्रता को कम करने के लिए कोई रास्ता खोजने की कोशिश कर रहा है और खुद को मजबूत करने और फिर से संगठित करने के लिए ऑर्थोडॉक्स क्रिसमस का इस्तेमाल कर रहा है।

रूस-यूक्रेन युद्ध में पूरे युद्ध क्षेत्र में यह पहली बार है जब किसी देश के द्वारा कुछ समय के लिए एकतरफा युद्धविराम की घोषणा की गई है। दरअसल युद्ध क्षेत्र के पूरे इलाके में और ऑर्थोडोक्स क्रिसमस को मानने वाले लोगों की संख्या ज्यादा है।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media