Skip to Content

उत्तराखंड – शहीद मेजर के घर पहुंचे योगी के पिता, पाकिस्तान के लिए बोली खतरनाक बात

उत्तराखंड – शहीद मेजर के घर पहुंचे योगी के पिता, पाकिस्तान के लिए बोली खतरनाक बात

Closed
by February 17, 2019 News

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट रविवार को शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट के आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने शहीद के पिता एसएस बिष्ट को ढाढस बांधा। मुलाकात के बाद दुखी आनंद सिंह बिष्ट ने कहा कि भारत ने जो मिसाइलों बना रखी हैं, वह किस दिन काम आएंगी। अब वक्त आ गया है कि इन मिसाइलों से पाकिस्तान को नस्तानाबूद कर दें।

रविवार दोपहर दो बजे आनंद सिंह बिष्ट शहीद मेजर के पिता एसएस बिष्ट के पास पहुंचे। उन्होंने एसएस बिष्ट और उनके परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि जवान बेटे का असमय चले जाना एक पिता और मां के लिये सबसे बड़ा दुख है। एक पिता के दुख को देखकर आनंद सिंह बिष्ट आक्रोशित हो गए। उन्होंने दो टूक कहा कि भारत ने ये मिसाइलें क्यों तैयार की हैं। वक्त आ गया है कि पाकिस्तान को खत्म कर दें। हमारे जवान बेटे मर रहे हैं। हमें पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिये। बिष्ट ने कहा उन्हें मोदी सरकार पर पूरा भरोसा है। वो कुछ ठोस कार्रवाई करेंगे। News Source- Hindustan

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media