Skip to Content

Uttarakhand महिला के साथ रात को सामुहिक दुष्कर्म, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी, अधिकारियों में हड़कंप

Uttarakhand महिला के साथ रात को सामुहिक दुष्कर्म, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी, अधिकारियों में हड़कंप

Closed
by October 4, 2020 News

उत्तराखंड के देहरादून जिले में जिला मुख्यालय से कुछ दूरी पर स्थित सहसपुर इलाके में देर रात को एक महिला के साथ तीन युवकों के द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है, इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। महिला द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी अरुण मोहन जोशी देर रात को खुद सहसपुर थाने पहुंचे और पीड़ित महिला से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

महिला का आरोप है कि वह रात को सेलाकुई और सहसपुर के बीच में पुल से गुजर रही थी, तभी एक युवक ने उसका हाथ पकड़ कर उसे खींच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने पुलिस को बताया है कि इसी दौरान दो और युवक वहां पहुंच गए, उन दोनों युवकों ने भी महिला के साथ दुष्कर्म किया। तीनों युवकों ने इसके बाद काफी देर तक महिला को रोक कर रखा, किसी तरह बाद में महिला इन युवकों के चंगुल से छूटकर आई और सहसपुर थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।

महिला मुस्लिम समाज की है और महिला ने पुलिस को बताया है कि वह आरोपियों को नहीं जानती, महिला द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। देर रात को महिला के परिजन भी सहसपुर थाने पहुंच गए थे, मामले की गंभीरता को देखते हुए खुद डीआईजी अरुण मोहन जोशी देर रात सहसपुर थाने पहुंचे और महिला से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। महिला द्वारा बताया गया कि तीनों आरोपियों के द्वारा उसको काफी देर तक रोक कर रखा गया, इसी कारण महिला को पुलिस थाने पहुंचने में भी काफी देर हो गई। इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है, देर रात से ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है, वहींं शक की बिनाह पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media