Skip to Content

लोकसभा चुनाव 2019 – राहुल गांधी ने कहा गठबंधन जीतेगा आम चुनाव

लोकसभा चुनाव 2019 – राहुल गांधी ने कहा गठबंधन जीतेगा आम चुनाव

Closed
by February 3, 2019 News

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान से सत्ता में वापसी के लिए शंखनाद किया। पटना की रैली में राहुल गांधी के साथ मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के मुख्यमंत्री भी थे। रैली में राजद से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाह, लोजद संरक्षक शरद यादव, हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतनराम मांझी, विकासशील इंसान पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी सहित वाम दलों के नेता मौजूद थे। राहुल गांधी ने सभा में कहा कि गठबंधन पहले दिल्ली में सरकार बनाएगा, उसके बाद बिहार में भी गठबंधन की सरकार बनेगी।

इस रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार ने नोट अच्छे नहीं लगे तो 500 और 1 हजार रुपये के नोट बंद कर दिए। महिलाओं के बचत के पैसे बैंक में जमा करवाए और जनता के पैसे निकाले। नोटबन्दी दुनिया का सबसे बड़ा घोटाला है। 15 लाख नहीं दिए। बिहार और देश के किसानों को का क्या। किसान का अपमान किया। उद्योगपति के लिए सरकार ने हजारों करोड़ माफ किए, किसानों का नहीं किया। तीन राज्य में कांग्रेस ने किसानों का कर्ज माफ किया। 

(हमसे जुड़ने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Mirror News

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media