Skip to Content

उत्तराखंड सहित 4 राज्यों की जीत पर पीएम मोदी क्या बोले, पढ़िए

उत्तराखंड सहित 4 राज्यों की जीत पर पीएम मोदी क्या बोले, पढ़िए

Closed
by March 10, 2022 News

New Delhi, 10 March 2022. पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में से चार राज्यों उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मणिपुर और गोवा में बीजेपी की जीत हुई है जबकि पंजाब में आम आदमी पार्टी की जीत हुई है। 5 में से 4 राज्यों में बीजेपी की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय से लोगों को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सीमा से सटा एक पहाड़ी राज्य, एक समुद्र तटीय राज्य, मां गंगा का विशेष आशीर्वाद प्राप्त एक राज्य और पूर्वोत्तर सीमा पर एक राज्य, भाजपा को चारों दिशाओं से आशीर्वाद मिला है। इन राज्यों की चुनौतियों भिन्न हैं, सबकी विकास यात्रा का मार्ग भिन्न है, लेकिन सबको जो बात एक सूत्र में पिरो रही है, वो है- भाजपा पर विश्वास, भाजपा की नीति, भाजपा की नीयत और भाजपा के निर्णयों पर अपार विश्वास। पीएम मोदी ने कहा कि 2019 के चुनाव नतीजों के बाद, कुछ पॉलिटिकल ज्ञानियों ने कहा था कि 2017 के नतीजों ने 2019 के नतीजे तय कर दिए। मैं मानता हूं इस बार भी वो यही कहेंगे कि 2022 के नतीजों ने 2024 के नतीजे तय कर दिए। पीएम मोदी ने आगे कहा कि वैक्सीनेशन के हमारे प्रयासों की दुनिया प्रशंसा कर रही है लेकिन इस पवित्र कार्य पर, भारत की वैक्सीन पर सवाल उठाए गए। दुर्भाग्य की बात है कि जब यूक्रेन में हजारों भारतीय छात्र, भारतीय नागरिक फंसे हुए थे, तब भी देश का मनोबल तोड़ने की बातें हो रही थीं।

परिवारवादी राजनीति पर पीएम मोदी बोले कि एक न एक दिन ऐसा आएगा जब भारत में परिवारवादी राजनीति का सूर्यास्त देश के नागरिक करके रहेंगे। इस चुनाव में देश के मतदाताओं ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए, आगे क्या होने वाला है, इसका इशारा कर दिया है। आज हम देख रहे हैं जो निष्पक्ष संस्थाएं, भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करती हैं, ये लोग और उनका इकोसिस्टम, उन संस्थाओं को बदनाम करने के लिए मैदान में आ जाते हैं। ये देश का दुर्भाग्य है कि घोटालों से घिरे लोग एकजुट होकर, अपने इकोसिस्टम की मदद से, इन संस्थाओं पर दबाव बनाने लगे हैं। जांच एजेंसियों को रोकने के लिए ये लोग अपने ईकोसिस्टम के साथ मिलकर नए-नए तरीके खोजते हैं। इन्हें देश की न्यायपालिका पर भी भरोसा नहीं है। पहले हजारों करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार करो, फिर जांच भी न होने दो, जांच की जाए तो उस पर दबाव बनाओ, ये उन लोगों की प्रवृत्ति है।

वहीं बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा कि आज जो नतीजे आए हैं, जिसमें एकतरफा चार राज्यों की जनता का आशीर्वाद हमें मिला है। इसमें जो योगदान भारत की जनता ने किया है, वो बताता है कि प्रधानमंत्री जी द्वारा चलाए गए कार्यक्रम, उनके द्वारा चलाई गई नीतियों पर जनता ने मुहर लगाई है।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media