Skip to Content

Result- UPSC सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2023, इन रोल नंबर को मिली सफलता, देखिए

Result- UPSC सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2023, इन रोल नंबर को मिली सफलता, देखिए

Closed
by June 12, 2023 News

12 June. 2023. New Delhi. दिनांक 28/05/2023 को आयोजित सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2023 के परिणाम के आधार पर, निम्नलिखित अनुक्रमांक वाले उम्मीदवारों ने सिविल सेवा (प्रधान) परीक्षा, 2023 में प्रवेश के लिए अर्हता प्राप्त कर ली है। परिणाम अंत में हैं….

इन उम्मीदवारों की उम्मीदवारी अनंतिम है। परीक्षा की नियमावली के अनुसार, इन सभी उम्मीदवारों को सिविल सेवा (प्रधान) परीक्षा, 2023 के लिए विस्तृत आवेदन प्रपत्र – I (डीएएफ – I) में पुनः आवेदन करना है। डीएएफ – I को भरने और जमा करने की तारीखों और इससे संबंधित महत्वपूर्ण अनुदेशों की घोषणा, आयोग की वेबसाइट के माध्यम से यथासमय की जाएगी।

उम्मीदवारों को यह भी सूचित किया जाता है कि सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2023 के अंक, कटऑफ अंक और उत्तर कुंजी, सिविल सेवा परीक्षा, 2023 की संपूर्ण प्रक्रिया पूरी होने पर अर्थात् अंतिम परिणाम की घोषणा के बाद ही आयोग की वेबसाइट https://upsc.gov.in पर अपलोड किए जाएंगे।

संघ लोक सेवा आयोग का अपने परिसर, धौलपुर हाउस, शाहजहां रोड, नई दिल्ली में परीक्षा हॉल भवन के पास एक सुविधा केन्द्र है। उम्मीदवार, उपर्युक्त परीक्षा के संबंध में अपने परिणाम के बारे में कोई भी जानकारी/स्पष्टीकरण इस सुविधा केन्द्र से व्यक्तिगत रूप से या टेलीफोन नं.     011-23385271, 011-23098543 या 011-23381125 पर सभी कार्य दिवसों के दौरान   प्रातः 10.00 बजे से सायं 5.00 बजे के बीच प्राप्त कर सकते हैं। 

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित ताजा समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

(नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए हमें सोशल मीडिया पर फोलो करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media