Skip to Content

भारत की बेटियों की ये तस्वीरें इंटरनेट पर हो रही हैं खूब वायरल, पीएम मोदी ने भी गर्व व्यक्त किया

भारत की बेटियों की ये तस्वीरें इंटरनेट पर हो रही हैं खूब वायरल, पीएम मोदी ने भी गर्व व्यक्त किया

Closed
by January 6, 2023 News

6 Jan. 2022. New Delhi. सेना में तैनात भारत की बेटियों की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों पर प्रधानमंत्री मोदी ने भी गर्व व्यक्त किया है, दरअसल यह तस्वीरें संयुक्त राष्ट्र शांति सेना में हिस्सा ले रहीं भारतीय महिला सैनिकों की हैं। आगे देखिए तस्वीरें…

भारतीय सेना की ओर से जानकारी दी गई है कि पहली बार संयुक्त राष्ट्र शांति सेना में भारत की ओर से सबसे बड़ा महिला सैनिकों का दस्ता हिस्सा ले रहा है, इस पर गर्व व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लिखा है कि ” यह देखकर गर्व होता है। संयुक्त राष्ट्र शांति मिशनों में भारत की सक्रिय भागीदारी की परंपरा रही है। हमारी नारी शक्ति की भागीदारी और भी सुखद है।”

संयुक्त राष्ट्र शांति सेना में भारत की ओर से महिला सैनिकों के इस सबसे बड़े दस्ते को सूडान और दक्षिण सूडान की सीमा पर तैनात किया गया है।

भारतीय सेना की ओर से बताया गया है कि महिला सैनिकों का अब तक का यह सबसे बड़ा दस्ता तनावग्रस्त इस इलाके में महिलाओं और बच्चों की मदद करेगा।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media