Skip to Content

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दूसरे चरण में प्रदान किये तीन पद्म विभूषण, पाँच पद्म भूषण और सैंतालिस पद्म श्री पुरस्कार, जानिए कौन हैं विजेता

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दूसरे चरण में प्रदान किये तीन पद्म विभूषण, पाँच पद्म भूषण और सैंतालिस पद्म श्री पुरस्कार, जानिए कौन हैं विजेता

Closed
by April 5, 2023 News

5 April. 2023. New Delhi. राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में आयोजित दूसरे अलंकरण समारोह में वर्ष 2023 के लिए तीन पद्म विभूषण, पाँच पद्म भूषण और सैंतालिस पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए। पहला अलंकरण समारोह 22 मार्च, 2023 को आयोजित किया गया था। राष्‍ट्रपति ने पहले नागरिक अलंकरण समारोह में 22 मार्च को तीन पद्म विभूषण, चार पद्म भूषण और 47 पद्मश्री पुरस्‍कार प्रदान किये थे। 

आज के अलंकरण समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, अन्य केन्द्रीय मंत्री और अनेक गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

अलंकरण समारोह के बाद केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली स्थित सुषमा स्वराज भवन में पद्म पुरस्कार से सम्मानित लोगों के लिए रात्रि भोज का आयोजन किया। इसमें अमित शाह और अन्य केन्द्रीय मंत्रियों ने पद्म पुरस्कार से सम्मानित व्यक्तियों से संवाद किया। आज दिये गये पुरस्कारों की सूची देखने और विजेताओं के बारे में जानकारी के लिए आगे क्लिक करें…

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media