Skip to Content

Video स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति ने देश को संबोधित किया, देखिए क्या कहा

Video स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति ने देश को संबोधित किया, देखिए क्या कहा

Closed
by August 14, 2023 News

14 August. 2023. New Delhi. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा कि जाति, पंथ, भाषा और क्षेत्र के अलावा हमारी पहचान हमारे परिवारों और व्यवसायों से भी होती है, लेकिन एक पहचान है जो सबसे ऊपर है, भारत के नागरिक के रूप में यही हमारी पहचान है। राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा कि आज महिलाएं देश के विकास और सेवा के हर क्षेत्र में बढ़-चढ़कर योगदान दे रही हैं और देश का गौरव बढ़ा रही हैं। आज हमारी महिलाएं ऐसे कई क्षेत्रों में अपना विशेष स्थान बना चुकी हैं जिनमें कुछ दशक पहले उनकी भागीदारी अकल्पनीय थी। राष्ट्रपति ने कहा कि भारत दुनिया भर में विकासात्मक और मानवीय लक्ष्यों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। भारत ने चुनौतियों को अवसरों में बदला है और उच्च सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर्ज की है। वंचितों को प्राथमिकता देना हमारी नीतियों और कार्यों का केंद्र बिंदु है, जिसने पिछले दशक में बड़ी संख्या में लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है। राष्ट्रपति ने कहा कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन नई ऊंचाइयों को छू रहा है और उत्कृष्टता के ऊंचे मानक स्थापित करता रहता है। अनुसंधान, नवाचार और उद्यमिता की भावना को बढ़ावा देने के लिए सरकार राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन की स्थापना कर रही है। इसमें अगले पांच वर्षों के लिए 50,000 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। राष्ट्रपति ने कहा कि आइए हम अपने राष्ट्र निर्माताओं के सपनों को साकार करने के लिए सद्भाव और भाईचारे की भावना के साथ आगे बढ़ें। इसके अलावा राष्ट्रपति ने कई अन्य विषयों पर महत्वपूर्ण बातें कहीं, राष्ट्रपति का पूरा अभिभाषण आप यहां देख सकते हैं…..

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित ताजा समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

(नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए हमें सोशल मीडिया पर फोलो करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media