Skip to Content

भारत वास्तव में लोकतंत्र की जननी है, समिट फॉर डेमोक्रेसी में बोले पीएम मोदी

भारत वास्तव में लोकतंत्र की जननी है, समिट फॉर डेमोक्रेसी में बोले पीएम मोदी

Closed
by March 29, 2023 News

29 March. 2023. New Delhi. समिट फॉर डेमोक्रेसी को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि लोकतंत्र केवल एक संरचना नहीं है, बल्कि यह एक आत्‍मा भी है। यह इस मत पर आधारित है कि प्रत्‍येक मनुष्‍य की आवश्‍यकताएं और आकांक्षाएं समान रूप से महत्वपूर्ण हैं। इसलिए, भारत में हमारा मार्गदर्शक दर्शन “सबका साथ, सबका विकास” है, जिसका अर्थ है ‘समावेशी विकास के लिए मिलकर प्रयास करना’। पीएम मोदी ने कहा कि प्राचीन भारत में शेष विश्‍व से बहुत पहले निर्वाचित नेताओं का विचार सामान्य विशेषता थी। हमारे प्राचीन महाकाव्य महाभारत में नागरिकों का प्रथम कर्तव्य अपने नेता को चुनने के रूप में वर्णित किया गया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे वेदों में व्यापक-आधार वाले परामर्श निकायों द्वारा राजनीतिक शक्ति का उपयोग किए जाने की बात कही गई है। प्राचीन भारत में गणतंत्र राज्यों के कई ऐतिहासिक संदर्भ भी हैं, जहां वंशानुगत शासक नहीं थे। भारत वास्तव में लोकतंत्र की जननी है।

पीएम मोदी ने कहा कि चाहे जीवन शैली में परिवर्तन के माध्यम से जलवायु परिवर्तन से लड़ने का हमारा प्रयास हो, वितरित भंडारण के माध्यम से जल संरक्षण करना हो या सभी को स्वच्छ रसोई ईंधन देना हो, हर पहल भारत के नागरिकों के सामूहिक प्रयासों से संचालित होती है। कोविड-19 के दौरान, भारत की प्रतिक्रिया लोक-प्रेरित थी। उन्‍होंने ही मेड इन इंडिया टीकों की दो बिलियन से अधिक खुराक देना संभव बनाया। हमारी ”वैक्सीन मैत्री” पहल ने विश्‍व के साथ लाखों टीकें साझा किए। यह ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ – एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य की लोकतांत्रिक भावना से भी निर्देशित था।

पीएम मोदी ने कहा कि लोकतंत्र के गुणों के बारे में कहने के लिए बहुत कुछ है, लेकिन मैं केवल इतना कहना चाहता हूं, भारत अनेक वैश्विक चुनौतियों के बावजूद आज सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है। यह अपने आप में विश्‍व में लोकतंत्र के लिए सबसे अच्छी सूचना है। यह स्‍वयं कहती है कि लोकतंत्र काम कर सकता है।

आपको बता दें कि इस समिट में विश्व के कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष और अंतरराष्ट्रीय स्तर के नेता हिस्सा ले रहे हैं।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media