Skip to Content

दिल्ली और देहरादून के बीच सफर करने वालों के लिए जरूरी सूचना, वंदे भारत के स्टेशन, समय और किराया यहां जानें

दिल्ली और देहरादून के बीच सफर करने वालों के लिए जरूरी सूचना, वंदे भारत के स्टेशन, समय और किराया यहां जानें

Closed
by May 28, 2023 News

28 May. 2023. Dehradun. देहरादून और दिल्ली के बीच में सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है, 29 मई सोमवार से वंदे भारत रेल इन दोनों स्टेशनों के बीच नियमित रूप से चलेगी, 25 मई को वंदे भारत रेल का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से किया गया था। आगे पढ़िए देहरादून और दिल्ली के बीच में वंदे भारत ट्रेन का समय, देहरादून से चलने का समय, दिल्ली पहुंचने का समय, दिल्ली से चलने का समय, देहरादून पहुंचने का समय और दोनों स्टेशनों के बीच किन-किन स्टेशनों में यह रेल रुकेगी, साथ ही आगे आपको किराए की जानकारी भी दी जाएगी।

यह ट्रेन 7:00 बजे देहरादून से चलेगी और 4 घंटे 45 मिनट का समय लेकर दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। शाम को 5:50 बजे यह ट्रेन आनंद विहार से चलेगी और 10:35 बजे पर यह ट्रेन आपको देहरादून पहुंचाएगी। देहरादून से आने वाले यात्रियों को ट्रेन में नाश्ता मिलेगा, जबकि दिल्ली से जाने वाले यात्रियों को शाम का भोजन ट्रेन में मिलेगा।

बुधवार को छोड़कर यह ट्रेन हफ्ते में 6 दिन चलेगी, ट्रेन में 8 कोच हैं और 570 यात्रियों के बैठने की सुविधा है। ट्रेन देहरादून के बाद हरिद्वार, रुड़की, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और मेरठ में रुकेगी। ट्रेन में एसी चेयर कार और एग्जीक्यूटिव चेयर कार हैं।

स्टेशन- दूरी, किराया एक्जीक्यूटिव क्लास, किराया चेयर कार

देहरादून से हरिद्वार- 52, 955, 540
रुड़की- 93, 980, 550
सहारनपुर- 128, 1090, 600
मुजफ्फरनगर- 186, 1300, 705
मेरठ तक- 242, 1495, 805
देहरादून से आनंद विहार टर्मिनल- 302, 1695, 900

समयसारिणी-देहरादून से

स्टेशन- आगमन, प्रस्थान
देहरादून- — , 7:00
हरिद्वार- 8:04, 8:08
रुड़की- 8:49, 8:51
सहारनपुर- 9:27, 9:32
मुजफ्फरनगर- 10:07, 10:09
मेरठ- 10:37, 10:39
आनंद विहार- 11:45, —

आनंद विहार से

स्टेशन- आगमन, प्रस्थान
आनंद विहार- —, 17:50
मेरठ- 18:38, 18:40
मुजफ्फरनगर- 19:08, 19:10
सहारनपुर- 19:55, 20:00
रुड़की- 20:31, 20:33
हरिद्वार- 21:15, 21:19
देहरादून- 22:35

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित ताजा समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

(नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए हमें सोशल मीडिया पर फोलो करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media