Skip to Content

चंद्रयान-3 ने कहा, मैं चंद्रमा को महसूस कर रहा हूं, महत्वपूर्ण पड़ाव को किया पार, पढ़ें पूरी खबर

चंद्रयान-3 ने कहा, मैं चंद्रमा को महसूस कर रहा हूं, महत्वपूर्ण पड़ाव को किया पार, पढ़ें पूरी खबर

Closed
by August 5, 2023 News

5 August. 2023. National Desk. भारत द्वारा चंद्रमा के लिए भेजे गए Chandrayaan-3 से काफी अच्छी खबर आई है, Chandrayaan-3 ने पृथ्वी से चंद्रमा की यात्रा में अपने सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव को पार कर लिया है।

दरअसल 5 अगस्त की शाम 7:00 बजे Chandrayaan-3 चंद्रमा के करीब पहुंचा, उसके बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के नियंत्रण कक्ष से Chandrayaan-3 को एक संदेश भेजा गया और इस संदेश पर काम करते हुए Chandrayaan-3 चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश कर गया, इसके बाद Chandrayaan-3 की ओर से पृथ्वी पर इसरो के मुख्यालय को संदेश भेजा गया कि Chandrayaan-3 अब चंद्रमा के गुरुत्वाकर्षण क्षेत्र में पहुंच गया है और चंद्रमा के गुरुत्वाकर्षण का अनुभव कर रहा है।

ऊपर दिए गए चित्र में अगर आप इसको समझना चाहे तो चंद्रयान-3 अब चंद्रमा के चारों ओर सबसे बाहरी लाल रेखा में चक्कर लगा रहा है, इसके बाद Chandrayaan-3 की कक्षा चंद्रमा के चारों और कम की जाएगी, कक्षा कम करने की पहली कार्यवाही 6 अगस्त को होगी, धीरे-धीरे कक्षा कम करने के बाद Chandrayaan-3 चंद्रमा पर उतरेगा और उसके बाद इससे एक रोवर यानी रोबोट गाड़ी निकलेगी जो चंद्रमा की सतह पर चलकर उसका अध्ययन करेगी।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित ताजा समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

(नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए हमें सोशल मीडिया पर फोलो करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media