Skip to Content

चक्रवात मोखा के कारण म्यांमार में सैकड़ों लोगों के मारे जाने की आशंका, भारत के मिजोरम राज्य में भी हुआ नुकसान

चक्रवात मोखा के कारण म्यांमार में सैकड़ों लोगों के मारे जाने की आशंका, भारत के मिजोरम राज्य में भी हुआ नुकसान

Closed
by May 16, 2023 News

16 May. 2023. International Desk. चक्रवात मोखा के तट पर टकराने के बाद उत्तर-पश्चिमी म्यांमार और पड़ोसी बांग्लादेश में बचाव और राहत के प्रयास चल रहे हैं। अल जजीरा मीडिया के अनुसार प्रभावित क्षेत्र में काम कर रहे एक मानवतावादी समूह ने कहा है कि सैकड़ों लोग मारे गए हैं और कुछ रोहिंग्या शिविर नष्ट हो गए हैं। भारत के मिजोरम राज्य में भी इस चक्रवात के कारण कई घर टूट गए हैं।

मोखा चक्रवात के कारण भारत के पश्चिम बंगाल और मिजोरम राज्य में सोमवार शाम तेज आंधी और तूफान आया, प्राथमिक जानकारी के अनुसार दक्षिण बंगाल में इसके कारण 9 लोगों की मौत हुई है, वहीं मिजोरम में 200 से ज्यादा घरों को नुकसान पहुंचा है, बांग्लादेश में भी इस चक्रवात के कारण तटीय इलाकों में काफी नुकसान हुआ है, राहत और बचाव के कार्य जारी हैं।

मोखा चक्रवात, इस क्षेत्र में अब तक के सबसे शक्तिशाली चक्रवातों में से एक है, रविवार को म्यांमार के रखाइन राज्य के सितवे और बांग्लादेश के कॉक्स बाजार के बीच में इसने लैंडफॉल किया, यहां 2017 के बाद लगभग दस लाख से ज्यादा मुस्लिम रोहिंग्या भाग कर आए थे और शिविरों में रह रहे हैं।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित ताजा समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media