Skip to Content

Uttarakhand : 65 यात्रियों से भरी उत्तर प्रदेश की बस ब्रेक फेल के बाद पलटी, 1 यात्री की मौत, 15 लोग घायल

Uttarakhand : 65 यात्रियों से भरी उत्तर प्रदेश की बस ब्रेक फेल के बाद पलटी, 1 यात्री की मौत, 15 लोग घायल

Closed
by July 28, 2022 News

28 July. 2022. Dehradun. ऋषिकेश- शिवपुरी मार्ग पर खारा स्रोत के पास यात्रियों से भरी डबल डेकर बस मुनी की रेती पीडब्ल्यूडी तिराहे के पास पलट गई। बस में 65 यात्री सवार थे। इस हादसे में 15 यात्री घायल हो गए हैं जबकि एक महिला यात्री की मौत हो गई है। गंभीर रूप से घायल कुछ यात्रियों को ऋषिकेश एम्स में रेफर किया गया है। 
ये दुर्घटना वृहस्पतिवार सायं करीब की है, बलिया, उत्तर प्रदेश से करीब 60 से अधिक यात्री एक डबल डेकर बस में सवार होकर नीलकंठ महादेव मंदिर के दर्शन के लिए आए थे, उन्होंने हरिद्वार में जल भरा उसके बाद नीलकंठ के लिए रवाना हुए। बस को भद्रकाली होते हुए मुनिकी रेती पार्किंग में आना था। भद्रकाली से आगे अचानक बस के ब्रेक फेल हो गए।

अनियंत्रित बस पहले एक पोल से टकराई, जिसके बाद जबरदस्त टक्कर के साथ पहाड़ी से टकराकर घिसटते हुए कुछ आगे जाकर रुक गई। दुर्घटना के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बस में सवार यात्रियों को किसी तरह बाहर निकाला। घायलों को 108 आपातकालीन सेवा से अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें एक महिला की मौत हो गई है ,जबकि दुर्घटना में कई यात्रियों को चोटें आई हैं। जिनमें 15 गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम ने घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया है।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News….Facebook पर Uttarakhand Mirror से जुड़ें

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media