Skip to Content

आपकी उम्र के हिसाब से आप को कितना सोना चाहिए, पढ़िए स्वस्थ रहने के लिए ये जानना है जरूरी

आपकी उम्र के हिसाब से आप को कितना सोना चाहिए, पढ़िए स्वस्थ रहने के लिए ये जानना है जरूरी

Closed
by February 2, 2020 All, Health/Fitness

जैसा कि आप सभी जानते हैं, नींद हमारे लिए बहुत जरुरी है। नींद से थकान और तनाव से मुक्ति मिलती है। और इससे हम तरोताजा महसूस करते हैं। आज हम बात करने वाले हैं कि उम्र के हिसाब से आपको कितने घंटे की नींद लेनी चाहिए। सभी मनुष्यों के लिए नींद अति आवश्यक है। इससे शरीर स्वस्थ्य बना रहता है। और इससे शरीर की रोक प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। शारिरिक गतिविधियों को भी अच्छे से संचालित करने के लिए नींद जरूरी है।

4-11 महीने के नन्हें शिशुओं के लिए 12 से 15 घंटे की नींद लेने की सलाह दी गई है। कम से कम 10 घंटे तो पर्याप्त है लेकिन इनकी नींद कभी भी 18 घंटे से अधिक नहीं होनी चाहिए।

1-2 साल के छोटे बच्चों के लिए 11 से 14 घंटों की नींद की सलाह दी गई है लेकिन 9 से 16 घंटे तक की नींद इनके लिए चल सकती है।

स्कूल जाने से पहले की उम्र के बच्चे जिनकी उम्र 3-5 साल हो उनके लिए 10 से 13 घंटों की नींद की सलाह देते हैं। 8 घंटे से कम और 14 घंटे से ज्यादा की नींद इन बच्चों के लिए सही नहीं मानी जाती।

स्कूल जाने की उम्र के बच्चे 6-13 साल के लिए 7 से कम और 11 से ज्यादा घंटे की नींद सही नहीं मानी जाती।

किशोरावस्था के 14-17 साल के लिए 8 से 10 घंटे की नींद की सलाह दी गई है लेकिन 7 से कम और 11 से ज्यादा घंटों की नींद को एनएसएफ सही नहीं मानता।

18-25 साल के नौजवान वयस्कों के लिए 7-9 घंटों की सलाह दी गई है लेकिन ये 6 घंटे से कम और 11 घंटे से अधिक नहीं होनी चाहिए।

26-64 वर्ष के लोगों के लिए 7-9 घंटों की सलाह दी गई है लेकिन ये 6 घंटे से कम और 11 घंटे से अधिक नहीं होनी चाहिए।

65 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए 7-8 घंटे की नींद की सलाह दी गई है। इन्हें 5 घंटे से कम और 9 घंटे से ज्यादा नहीं सोना चाहिए।

(हमसे जुड़ने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Mirror News

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media