Skip to Content

देशभर के 22 पूर्व कैडेटों को किया गया एनसीसी अचीवर्स अवार्ड 2026 से सम्मानित, एनसीसी महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल वीरेंद्र वत्स ने किया सम्मानित

देशभर के 22 पूर्व कैडेटों को किया गया एनसीसी अचीवर्स अवार्ड 2026 से सम्मानित, एनसीसी महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल वीरेंद्र वत्स ने किया सम्मानित

Closed
by July 15, 2026 News

15 July 2026. New Delhi. दिल्ली कैंट स्थित डीजी एनसीसी कैंप के प्रताप हॉल में एनसीसी अचीवर्स अवार्ड 2026 समारोह का आयोजन किया गया। इस पुरस्कार वितरण समारोह में एनसीसी महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल वीरेंद्र वत्स ने देशभर के 22 पूर्व एनसीसी कैडेटों को एनसीसी अचीवर्स अवार्ड 2026 से सम्मानित किया। एनसीसी एलुमनी क्लब द्वारा आयोजित एनसीसी अचीवर्स अवार्ड में सेंटर फॉर साइट में सीनियर कंसल्टेंट और नेत्र विज्ञान के प्रोफेसर तथा हेड एकेडमिक्स मेजर जनरल (डॉ.) जे.के.एस. परिहार, टेलीकॉम सेक्टर स्किल काउंसिल के क्षेत्रीय प्रबंधक ब्रिगेडियर राजेश कुमार शर्मा, सत्यवती कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर सुभाष कुमार सिंह, सैनिक स्कूलों के निदेशक हिरेन व्यास, इंडिगो के सीनियर कैप्टन और ट्रेनर कैप्टन विनीत सोनी, सुप्रीम कोर्ट में सेंट्रल गवर्नमेंट काउंसिल एडवोकेट प्रियदर्शनी राहुल, बीपीआरडी में पुलिस अधीक्षक सुनीत वार्ष्णेय, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सीएसआईआर में वैज्ञानिक डॉ निखिल कुमार, एलजी इंडिया में डीजीएम ईआर सुनील दत्त, एसबीआई गाजियाबाद में सहायक प्रबंधक फाल्गुनी तालवेल्कर, के2के पावर टैक के सीईओ कुलवंत सिंह कलसी, डीएमआरसी के अपर महाप्रबंधक ऋषि राज, डीडी न्यूज़ के वरिष्ठ पत्रकार अनुज यादव, पाञ्चजन्य के सहायक संपादक प्रमोद कुमार, नेशनल रेफरेंस लैब की लैब टेक्निकल कोऑर्डिनेटर डॉ उर्मिल सिंह, दिल्ली विश्वविद्यालय के रसायन विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ विनोद कुमार, जिला बाल संरक्षण इकाई गाज़ियाबाद के विधि सह परिवीक्षा अधिकारी लोकेंद्र सिंह, महाराष्ट्र में कर्मवीर रामरावजी अहीर कला, विज्ञान एवं वाणिज्य कॉलेज के लेफ्टिनेंट डॉ. बादल संभाजी लाड, बार्कलेस बैंक में साइट सिक्योरिटी लीड अश्विन बालवडा, कर्नाटक की फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुण्य नानजप्पा, एडवोकेट और सामाजिक कार्यकर्ता डॉ किरण कुमार और एनसीसी महानिदेशालय में पूर्व उप निदेशक (प्रचार) और ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन में सहायक महासचिव (प्रशासन) कर्नल बृजमोहन राय मेहता के नाम शामिल रहे। इन 22 पूर्व कैडेटों के अलावा तीन सक्रिय कॉलेजों को भी पुरस्कार प्रदान किया गया। इसमें ओवरऑल सक्रिय एनसीसी कॉलेज के लिए किराड़ीमल कॉलेज, सक्रिय छात्रा एनसीसी कॉलेज के लिए एसजीटीबी खालसा कॉलेज और सक्रिय छात्र कॉलेज के लिए आत्माराम सनातन धर्म कॉलेज को एनसीसी अचीवर्स अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एनसीसी महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल वीरेंद्र वत्स, विशिष्ट अतिथि के रूप में एडीजी ए रिअर एडमिरल आशीष भार्गव, एडीजी बी मेजर जनरल विकास भारद्वाज, एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज और इंस्टीट्यूशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट एस के शर्मा, एयर इंडिया में पायलट कैप्टन गौरव राठौर, एनसीसी एलुमनी क्लब के अध्यक्ष गिरीश निशाना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उज्जवल चुग, कोषाध्यक्ष कर्ण कपूर, प्रेस सचिव सौम्य राय, कार्यकारी सदस्य निखिल रंजन, गुलशन कौशिक और जतिन सरीन आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन सीनियर जीसीआई निवा सिंह और मनीष तिवारी ने किया। कार्यक्रम के दौरान जूरी सदस्यों को भी सम्मानित किया गया इसमें मुख्य रूप से मेजर डॉ एस के कौशिक, रॉयल बैंक ऑफ स्कॉटलैंड के उपाध्यक्ष सुधीर सिसोदिया, संस्कृति मंत्रालय से जितेंद्र कुमार और पर्यावरणविद् रवि ज्ञान चौधरी मौजूद रहे। इस बार आकर्षण का केंद्र द मान स्कूल का बैंड रहा, जिसने अपनी संगीत की धुनों से समारोह में एक अलग ही समां बांधा।

गौरतलब है कि हर वर्ष एनसीसी एलुमनी क्लब एनसीसी के स्थापना दिवस के मौके पर हर वर्ष एनसीसी अचीवर्स अवार्ड का आयोजन करता है। ‌इस साल अचीवर्स अवार्ड के लिए कुल 872 आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें से जूरी कमेटी ने 22 नामों पर अपनी अंतिम मोहर लगाई थी।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

(नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media