Skip to Content

बंगाल, असम और पुडुचेरी में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद बोले प्रधानमंत्री मोदी, देशभर में वामपंथी सोच को जनता ने नकार दिया है, अब भारत तेज विकास और मजबूत नेतृत्व चाहता है

बंगाल, असम और पुडुचेरी में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद बोले प्रधानमंत्री मोदी, देशभर में वामपंथी सोच को जनता ने नकार दिया है, अब भारत तेज विकास और मजबूत नेतृत्व चाहता है

Closed
by May 4, 2026 News

4 May. 2026. New Delhi. आज घोषित 5 राज्यों के चुनाव परिणामों के अनुसार पश्चिम बंगाल में Bharatiya Janata Party (भाजपा) 200 से अधिक सीटों पर बढ़त के साथ सत्तारूढ़ All India Trinamool Congress (टीएमसी) को हरा चुकी है। वहीं असम और Puducherry में भाजपा-एनडीए गठबंधन सरकारों को फिर बड़ी जीत मिली है! तमिलनाडु में चुनावी तस्वीर ने सबको चौंकाया है, जहां अभिनेता Vijay की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (टीवीके) पहली बार चुनाव लड़ते हुए 100 से अधिक सीटों पर जीती है। हालाँकि उसे पूर्ण बहुमत नहीं मिल पाया है वहीं केरल में United Democratic Front (यूडीएफ) सत्ता में वापसी कर रहा है। विधानसभा चुनावों के नतीजों के बाद Narendra Modi ने सोमवार को Bharatiya Janata Party (भाजपा) मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए इसे “ऐतिहासिक जनादेश” करार दिया और कहा कि देश अब विकास, स्थिरता और अवसर की राजनीति को प्राथमिकता दे रहा है! इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी पूरी तरह धोती पहने हुए बंगाली वेशभूषा में नज़र आए!

बंगाल में प्रचंड जीत को लेकर प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में कहा कि यह केवल सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि “विचारधारा का बदलाव” है। उन्होंने दावा किया कि देशभर में वामपंथी सोच को जनता ने नकार दिया है और अब भारत तेज़ विकास और मजबूत नेतृत्व चाहता है।

 कांग्रेस और विपक्ष पर सीधा हमला

प्रधानमंत्री ने Indian National Congress (कांग्रेस) पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि वह “नकारात्मक और विभाजनकारी राजनीति” में फंसी हुई है।

उन्होंने कहा कि जहां देश माओवाद और उग्र विचारधाराओं से बाहर निकल रहा है, वहीं कांग्रेस उसी दिशा में बढ़ रही है और “अर्बन नक्सल्स का समूह” बनती जा रही है।

केरल का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वामपंथ के लंबे शासन का लाभ कांग्रेस को मिला, लेकिन राज्य की महिलाएं भविष्य में उसे जवाब देंगी।

 नारी शक्ति पर जोर, विपक्ष पर आरोप

प्रधानमंत्री ने नारी शक्ति को विकसित भारत का “मुख्य स्तंभ” बताते हुए कहा कि महिलाएं तेजी से राष्ट्र निर्माण में आगे बढ़ रही हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस, टीएमसी और डीएमके जैसे दलों ने संसद में महिला आरक्षण का विरोध कर “नारी विरोधी मानसिकता” दिखाई।

उन्होंने कहा, “ऐसे दलों को महिलाओं के आक्रोश का सामना करना पड़ेगा,” और दावा किया कि चुनाव परिणामों में इसका असर दिखाई दिया है।

 बंगाल में ‘नया अध्याय’ का दावा

प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल के नतीजों को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह Syama Prasad Mukherjee के सपनों को साकार करने की दिशा में बड़ा कदम है।

उन्होंने कहा कि “आज से बंगाल भयमुक्त हुआ है और विकास के रास्ते पर आगे बढ़ेगा,” और इसे राज्य के लिए नए युग की शुरुआत बताया।

 देशभर में NDA का विस्तार

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज 20 से अधिक राज्यों में भाजपा-एनडीए की सरकारें हैं और “जहां भाजपा, वहां गुड गवर्नेंस और विकास” पार्टी की पहचान बन चुकी है।

उन्होंने कहा कि भाजपा का मंत्र “नागरिक देवो भवः” है और पार्टी जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है।

 पुदुचेरी मॉडल का जिक्र

प्रधानमंत्री ने Puducherry का उदाहरण देते हुए कहा कि “BEST Puducherry” विजन पर जनता के भरोसे ने विकास को गति दी और एनडीए सरकार को फिर समर्थन मिला।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

(नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media