Skip to Content

विश्व पटल पर देवभूमि का मान, इजराइल में पीएम मोदी ने पहनी उत्तराखंड की पारंपरिक पहाड़ी टोपी

विश्व पटल पर देवभूमि का मान, इजराइल में पीएम मोदी ने पहनी उत्तराखंड की पारंपरिक पहाड़ी टोपी

Closed
by February 26, 2026 News

देहरादून – 26 February 2026. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड के प्रति विशेष प्रेम एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्षितिज पर चमक उठा। अपनी इजराइल यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री ने न केवल दो देशों के रिश्तों को एक नई ऊर्जा दी, बल्कि देवभूमि की पावन परंपराओं को भी वैश्विक गौरव दिलाया।प्रधानमंत्री की इस यात्रा का सबसे महत्वपूर्ण पल वह था जब वे यरूशलेम स्थित ‘वर्ल्ड होलोकॉस्ट रिमेंबरेंस सेंटर’ (यद वाशेम) पहुंचे। होलोकॉस्ट के निर्दोष पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के इस भावुक और गंभीर अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी उत्तराखंड की पारंपरिक पहाड़ी टोपी पहने नजर आए।

इस खूबसूरत टोपी पर अंकित ब्रह्मकमल की छटा ने विश्व का ध्यान अपनी ओर खींचा।जानकारों का कहना है कि दुनिया के इस प्रतिष्ठित मंच पर पहाड़ी टोपी पहनकर प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड की मिट्टी के प्रति अपनी अटूट श्रद्धा को प्रदर्शित किया है। उन्होंने यह संदेश दिया कि आधुनिकता और कूटनीति के दौर में भी अपनी संस्कृति को सहेजकर रखना ही सच्ची पहचान है। इससे पूर्व प्रधानमंत्री ने इजराइली संसद ‘नेसेट’ में संबोधन दिया और इजराइली कंपनियों को भारत के साथ जुड़ने का न्यौता भी दिया। देवभूमि की संस्कृति और वहां के निवासियों के प्रति प्रधानमंत्री का यह आत्मीय लगाव अब सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग इस बात की सराहना कर रहे हैं कि कैसे प्रधानमंत्री हर बड़े मंच पर उत्तराखंड की विरासत को दुनिया के सामने शान से रखते हैं।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

(नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media