नये पीएमओ से पीएम मोदी ने लिये 4 बड़े निर्णय, ‘सेवा तीर्थ’ का उद्घाटन किया
13 February. 2026. New Delhi. प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली में संसद भवन के पास नये प्रधानमंत्री कार्यालय ‘सेवा तीर्थ’ का उद्घाटन किया और देश के लिए चार महत्वपूर्ण फ़ैसले लिए, आगे पढ़िए फ़ैसले….
1. पीएम राहत (PM RAHAT) योजना: प्रत्येक नागरिक के लिए जीवन रक्षक सुरक्षा
प्रधानमंत्री ने पीएम राहत (PM RAHAT) योजना के शुभारंभ को मंजूरी दे दी है।
इस पहल के अंतर्गत, दुर्घटना पीड़ितों को ₹1.5 लाख तक का कैशलेस उपचार मिलेगा, जिससे यह सुनिश्चित होगा कि तत्काल चिकित्सा सहायता के अभाव में किसी की जान न जाए।
2. लखपति दीदियों के लक्ष्य को दोगुना कर 6 करोड़ करना
सरकार ने मार्च 2027 की तय समय-सीमा से एक वर्ष से भी अधिक समय पहले, 3 करोड़ लखपति दीदियों का ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर लिया है।
प्रधानमंत्री ने अब मार्च 2029 तक 6 करोड़ लखपति दीदियों का एक नया और महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है, जिससे इस पहल के पैमाने और आकांक्षा, दोनों को दोगुना कर दिया गया है।
3. किसानों के लिए बड़ी सौगात: एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड के ऋण लक्ष्य को दोगुना कर ₹2 लाख करोड़ किया गया।
भारत की संपूर्ण एग्रीकल्चर वैल्यू चेन को मजबूत करने के उद्देश्य से, प्रधानमंत्री ने एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड के ऋण लक्ष्य को ₹1 लाख करोड़ से बढ़ाकर ₹2 लाख करोड़ करने की घोषणा की है।
4. ₹10,000 करोड़ के कॉर्पस के साथ स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0: नवाचार की अगली लहर
भारत के नवाचार इकोसिस्टम को शक्ति प्रदान करने के लिए, विशेष रूप से डीप टेक, शुरुआती चरण के विचारों (अर्ली-स्टेज आइडियाज), उन्नत विनिर्माण और ब्रेकथ्रू टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में, प्रधानमंत्री ने ₹10,000 करोड़ के कॉर्पस के साथ स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स (एफओएफ) 2.0 को मंजूरी दी है।
अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News
(नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)
