Uttarakhand बागेश्वर में मकान के ऊपर आधी रात को पेड़ गिरा, बच्चे सहित महिला की मौत, 7 लोग घायल
उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में आधी रात को एक मकान के ऊपर बड़ा पेड़ गिर गया, पेड़ गिरने के कारण एक 10 साल के बच्चे सहित एक महिला की मौत हो गई है जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें से दो की हालत नाजुक बनी हुई है।
घटना बागेश्वर तहसील के ग्राम पंचायत गुनाकोट की है, जहां कैलाश राम के दो मंजिला मकान के ऊपर आधी रात को एक बड़ा पेड़ गिर गया। पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के कारण दो मंजिला मकान के ऊपर यह पेड़ गिर गया। पेड़ आधी रात को गिरा उस समय घर में रात को सभी लोग सो रहे थे, इसके बाद चीख-पुकार सुनकर आस-पड़ोस के लोगों ने आधी रात को ही बचाव कार्य शुरू किया और जिला प्रशासन को इस संबंध में सूचित किया। रात को प्रशासन की टीम ने यहां पहुंचकर मकान में दबे हुए लोगों को बाहर निकाला। एक 10 साल के बच्चे सहित एक महिला की मौत हो गई है जबकि 7 गंभीर लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस घटना में गीता देवी (45) पत्नी कैलाश राम और आदित्य (10) पुत्र गणेश राम को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इनके अतिरिक्त कैलाश राम (54), पूरण कुमार (31), मनोज कुमार (20), निर्मला देवी (35), रेनू देवी (26), अशोक कुमार (42) व मोहन राम (80) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News
( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)