समाचार
उत्तराखंड में नया साल मनाने पहुंचे हजारों पर्यटक, अराजकता को रोकने के लिए पुलिस बल सतर्क
2019 को अलविदा कहने और 2020 का स्वागत करने के लिए हजारों की संख्या में पर्यटक उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों में पहुंच चुके हैं, पर्यटकों की आवाजाही को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से सारी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं, यातायात की व्यवस्था सुचारू तरीके से चले इसकी भी व्यवस्था की गई है। पर्यटक स्थलों पर किसी तरह का हुड़दंग ना हो इसके लिए भी पुलिस को सतर्क कर…
रोजगार का वादा 2019 में भी रहा अधूरा, 24000 पदों के लिए 2020 हो सकता है निर्णायक
उत्तराखंड में त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार बनने के बाद सरकारी विभागों में खाली पड़े 24000 पदों को लेकर राज्य सरकार की कवायद अब तक फेल रही है । रोजगार वर्ष के रूप में मनाए जाने के बावजूद भी इस साल के खत्म होने तक सरकार 24000 पदों को नहीं भर पाई है। 24000 पदों को भरने को लेकर सरकारी मशीनरी का हाल ये है कि पिछले दिनों एक बैठक में…
नये आर्मी चीफ का पाकिस्तान पर हमला, कहा आतंकियों से निपटने को हम तैयार
नए सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने कार्यभार संभालने के बाद पड़ोसी देश पर निशाना साधते हुए कहा कि कई सीजफायर उल्लंघन किए हैं। हम जानते हैं कि विभिन्न लॉन्चपैड्स पर दूसरी तरफ आतंकवादी हैं लेकिन हम इन खतरे को लेकर पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने कहा कि हमारा पड़ोसी देश हमारे खिलाफ छद्म युद्ध करने के एक तरीके के रूप में आतंकवाद को नीति के रूप में…
Video उत्तराखंड पुलिस अधिकारी को सड़क पर मारी टक्कर, अधिकारी की मौत से इलाके में शोक
उत्तराखंड की अनेक चौकियों में तैनात व उनकी कायकल्प करने वाले सब इंस्पेक्टर नरेश पाल को कुछ दिन पूर्व हल्द्वानी में बाइक सवार युवकों ने टक्कर मारी, जिसमें चोटिल हुए पाल को बरेली के राममूर्ति अस्पताल में भर्ती कराया गया था, इलाज के दौरान आज नरेश पाल का निधन हो गया। पाल उधमसिंहनगर के सीमान्त खटीमा की बाजार चौकी में इंचार्ज रहे, नरेश पाल के निधन की खबर से क्षेत्र…
उत्तराखंड के सिपाही ने बनाई हैरान करने वाली मशीन, पूरा देश मान रहा है लोहा
वैसे तो पुलिस कानून व्यवस्था बनाए रखने, ट्रैफिक व्यवस्था पर नियंत्रण करने या आपदा राहत के कामों में ज्यादा सक्रिय रहती है, लेकिन अगर पुलिस का कोई सिपाही एक ऐसी मशीन का आविष्कार कर दे जो दुनिया में अपने तरह की अकेली मशीन है तो उस पुलिस वाले को दाद देनी पड़ेगी। हम बात कर रहे हैं उत्तराखंड पुलिस के आपदा राहत बल में तैनात एक सिपाही की, जिसने विभिन्न…
उत्तराखंड के लिए गौरव का पल, बिपिन रावत होंगे देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, सबसे बड़ा जनरल
सेनाध्यक्ष बिपिन रावत ( Bipin Rawat) देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) होंगे। केंद्र सरकार ने रविवार को ही CDS ( Chief of defence staff) पोस्ट के लिए उम्र की सीमा बढ़ाई थी। बता दें कि रावत 31 दिसंबर को सेनाध्यक्ष पद से रिटायर हो रहे हैं। रावत की जगह मनोज मुकुंद नरवणे नए आर्मी चीफ होंगे। बता दें कि CDS का पद ‘फोर स्टार’ जनरल के समकक्ष…
उत्तराखंड में कर्नल ने महिला को दारू पिलाकर की ऐसी हरकत कि महिला दिल्ली पुलिस के पास पहुंची, पढ़िए पूरा मामला
उत्तराखंड के एक होटल में एक कर्नल ने एक महिला के साथ घिनौनी हरकत की, उसके बाद महिला ने दिल्ली पुलिस से शिकायत की है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में जीरो एफ आई आर दर्ज कर उत्तराखंड पुलिस से मदद मांगी है। दिल्ली में तैनात एक कर्नल पर महिला ने आरोप लगाया है कि उसने पहले शराब पिलाकर महिला से दुष्कर्म किया, फिर शादी का झांसा देकर अलग-अलग स्थानों…
उत्तराखंड में ऐसी पहली घटना, तमंचा दिखा गुंडागर्दी और वसूली करते मिली युवती, इलाके को दहशत में रखा
उत्तराखंड में अपने तरह की एक पहली घटना सामने आई है यहां एक युवती तमंचे के बल पर गुंडागर्दी और वसूली करते हुए पाई गई, युवती ने न सिर्फ एक डकैत से तमंचा लिया बल्कि उसने पूरे इलाके में दहशत मचा रखी थी। काफी मशक्कत के बाद पीछा कर पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर लिया है और उसे जेल भेज दिया है। ये घटना उधमसिंह नगर के रुद्रपुर के…
अमिताभ बच्चन को मिला सिनेमा का सर्वोच्च दादा साहब फाल्के पुरस्कार
हिन्दी सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार और बिग बी के नाम से मशहूर फिल्म अभिनेता और महान कलाकार अमिताभ बच्चन को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया, यह सम्मान अमिताभ को उनके अविस्मरणीय, और अतुलनीय योगदान के लिए दिया गया। यह पुरस्कार अमिताभ बच्चन को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक भव्य समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिया। अमिताभ के अवॉर्ड लेते ही सारा ऑडिटोरियम तालियों की गड़गड़ाहट…
नागरिकता कानून के समर्थन में देहरादून में बीजेपी और दूसरे संगठनों की रैली
देहरादून में आज नागरिकता कानून के समर्थन में एक रैली का आयोजन किया गया, लोक अधिकार मंच ( Lok Adhikar Manch) के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बीजेपी और दूसरे संगठनों के कार्यकर्ता शामिल हुए, इसमें कुछ हिंदू संगठन भी थे। Dehradun, Support for Citizenship amendment act (CAA), 29 December 2019. पल्टन बाजार में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के नेतृत्व में नागरिकता कानून के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (…
