समाचार
तस्वीरें : कोरोना योद्धाओं को तीनों सेनाओं का सलाम, अस्पतालों पर बरसाए फूल, फ्लाईपास्ट, और भी बहुत कुछ, देखिए
देश में कोरोना संक्रमण के खिलाफ लड़ी जा रही जंग में कोरोना योद्धाओं का उत्साह बढ़ाने और उन्हें धन्यवाद करने के लिए देश की तीनों सेनाओं की ओर से देश के विभिन्न कोविड-19 अस्पतालों और सामान्य अस्पतालों में हेलीकॉप्टर से फूल बरसाए गए। वायु सेना के विमानों ने देश में कई जगहों पर फ्लाईपास्ट किया तो वहीं नौसेना ने भी अपनी तरह से कोरोना योद्धाओं का धन्यवाद अदा किया। आगे…
AIIMS ऋषिकेश में हालात चिंताजनक, नर्सिंग स्टाफ में एक और कोरोना संक्रमित मिली
एम्स ऋषिकेश में एक और नर्स के कोरोनावायरस संक्रमित पाए जाने से हड़कंप मचा हुआ है। यहां अभी तक 6 लोग कोरोनावायरस संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें से चार लोग नर्सिंग स्टाफ के कर्मचारी हैं। इसके अलावा एक मरीज के तीमारदार में भी यहां कोरोनावायरस संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। वहीं एक कोरोनावायरस मरीज की मौत हो चुकी है, हालांकि एम्स की ओर से बाद में साफ किया गया…
उत्तराखंड : शुरू हुई असली चुनौती, चूके तो लेने के देने पड़ जाएंगे, मैदान से पहाड़ तक कोरोना फैलेगा बुरी तरह से
बहुत बड़ी चुनौती है अगर चूके तो पूरे राज्य में फैलेगा कोरोनावायरस । 4 मई से हरिद्वार को छोड़कर लगभग पूरे उत्तराखंड में अधिकतर जगहों पर लॉकडाउन सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाने या कुछ नियमों तक सीमित होगा। सवेरे 7:00 बजे से शाम तक बाजार खुलेंगे, दुकानें खुलेंगे, सरकारी कार्यालय खुलने लगेंगे। एक तरह से यह कहा जाए कि जीवनचर्या और दिनचर्या धीरे-धीरे कुछ दिनों में सामान्य होने लगेगी। कोरोनावायरस…
लॉकडाउन से तंग आकर पांचवीं मंजिल से लगा दी छलांग, मौत से सदमे में परिवार
उत्तराखंड में एक व्यक्ति ने लॉकडाउन से तंग आकर पांचवी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली, मृतक के पुत्र ने पुलिस को बताया है कि व्यक्ति की मानसिक हालत सही नहीं थी और व्यक्ति लॉकडाउन के कारण काफी तनाव में था। यह व्यक्ति तीन चार लोगों के साथ हरिद्वार में पेंटिंग का काम करने आया था, लेकिन लॉकडाउन के कारण यही फंस गया। व्यक्ति और उसके साथी एक होटल में…
उत्तराखंड : राज्य में 2 और कोरोना संक्रमित मिले, एक व्यक्ति का कोरोना टेस्ट दिल्ली में हुआ था
उत्तराखंड में शनिवार को दो और व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है, इसके बाद राज्य में अब तक कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 60 पहुंच गई है। राज्य में 60 में से 39 व्यक्तियों का सफल इलाज हो चुका है, आज संक्रमित मिले व्यक्तियों को मिलाकर अब 21 व्यक्तियों का राज्य में कोरोनावायरस के लिए इलाज किया जा रहा है। इनमें से एक मामला उधम सिंह नगर का…
उत्तराखंड : सोमवार से ऐसे खुलेंगे सरकारी कार्यालय, जारी हुए आदेश, देखिए
उत्तराखंड में सोमवार से समस्त कार्यालयों को खोलने का आदेश दे दिया गया है, मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य के ग्रीन, ऑरेंज और रेड जोन में सोमवार से कार्यालय खुलेंगे, हालांकि कार्यालय में उपस्थिति और कार्यालय चलाने के कुछ नियम बनाए गए हैं, अलग-अलग जोन के लिए अलग-अलग नियम हैंं। आगे हम आपको पूरा आदेश दिखा रहे हैं, कृपया…
उत्तराखंड के 2 लाल पाकिस्तान सीमा पर शहीद, 2 घायल, राज्य में शोक की लहर
पाकिस्तान की ओर से की जा रही गोलीबारी में उत्तराखंड निवासी दो जवान सीमा पर शहीद हो गए हैं, बताया जा रहा है कि शुक्रवार को पाकिस्तान की ओर से सीमा पर युद्ध विराम का उल्लंघन किया गया और भारी गोलाबारी की गई, भारतीय सेना की ओर से भी इस गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया गया। लेकिन इस गोलाबारी में भारत के 2 सैनिक शहीद हो गए, दोनों सैनिक कुमाऊँ…
उत्तराखंडवासी जो लॉकडाउन में फंसे हैं, अपने वाहन से भी आ सकेंगे, बस इन नियमों का करना होगा पालन
उत्तराखंड के निवासी जो लॉकडाउन के कारण दूसरे राज्यों में फंसे हुए हैं, उन्हें वापस उनके घरों में लाने की पूरी कोशिश की जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेशों के बाद राज्य में इस सिलसिले में तैयारियां शुरू हो गई हैं। एक ओर उत्तराखण्ड से बाहर फंसे राज्य के लोगों को वापस लाने के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रेल मंत्री पीयूष गोयल से विभिन्न मार्गो…
हल्द्वानी : रविवार से वनभूलपुरा क्षेत्र में कर्फ्यू समाप्त, लेकिन ये शर्तें लागू रहेंगी
जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया है कि 3 मई रविवार से बनभूलपुरा क्षेत्र में सीआरपीसी की धारा 144 के अन्तर्गत निर्गत कर्फ्यू तत्काल प्रभाव से समाप्त किया जाता है। उन्होनेे बताया कि विगत दिनों नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार नियंत्रण/रोकथाम किये जाने एवं कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु सीआरपीसी धारा 144 के अन्तर्गत हल्द्वानी स्थित बनभूलपुरा मे कर्फ्यू लगाया गया था। वर्तमान में बनभूलपुरा क्षेत्र की…
AIIMS ऋषिकेश में सामने आया कोरोना संक्रमण का पांचवां मामला, 23 वर्षीय मेडिकल इंटर्न में मिला वायरस
एम्स ऋषिकेश में कोरोना संक्रमण का पांचवां मामला सामने आया है। उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार देर रात जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार एम्स ऋषिकेश में एक मेडिकल इनटर्न में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में अब कुल कोरोना संक्रमण के मामले 58 पहुंच चुके हैं। एम्स प्रशासन की ओर से बताया गया है कि 23 वर्षीय मेडिकल इंटर्न इमरजेंसी वार्ड में काम कर रही थी…
