समाचार
Uttarakhand अभिभावक-कॉलेज छात्र ध्यान दें, परीक्षा की तारीख हो गई है तय, कोविड के कारण थी अनिश्चितता
उत्तराखंड में कॉलेज के छात्रों के लिए कोविड-19 महामारी के कारण बनी हुई अनिश्चितता खत्म हो गई है। राज्य सरकार के उच्च शिक्षा विभाग ने राज्य के समस्त महाविद्यालय, राज्य विश्वविद्यालय और उनके घटक महाविद्यालयों के लिए पठन-पाठन का काम खत्म करने और परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। सरकार की ओर से सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों को निर्देश दिया गया है कि 7 जून तक पठन-पाठन का कार्य…
उत्तराखंड में IAS और PCS के बंपर तबादले, अरविंद ह्यांकी बने कुमाऊं आयुक्त, टिहरी-रुद्रप्रयाग DM भी बदले
उत्तराखंड में आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के बंपर तबादले किए गए हैं, गुरुवार दिन में जारी आदेश के अनुसार 16 आईएएस और 4 पीसीएस के साथ एक सचिवालय सेवा के अधिकारी का तबादला किया गया है। आईएएस अरविंद सिंह ह्यांकी को कुमायूं आयुक्त बनाया गया है, आईएएस दीपेंद्र चौधरी को कमिश्नर परिवहन और आईएएस मंगेश घिल्डियाल को जिलाधिकारी टिहरी बनाया गया है। आईएएस वंदना को जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग का चार्ज दिया…
Uttarakhand ननिहाल आई 7 माह की बच्ची का अपहरण, CCTV में दिखा चोर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
उत्तराखंड में अपने ननिहाल आई 7 महीने की एक बच्ची का अपहरण हो गया, जिसके बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है, आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद एक व्यक्ति बच्ची को अपने कंधे पर ले जाते हुए दिख रहा है, पुलिस को शक है कि यही व्यक्ति बच्ची का अपहरणकर्ता हो सकता है। पुलिस मामले की खोजबीन में जुटी…
Uttarakhand अब यात्री वाहन चलेंगे, लेकिन वाहन और सवारी को ये नियम मानने होंगे
लॉकडाउन 4 के दौरान उत्तराखंड में सार्वजनिक परिवहन को अनुमति दे दी गई है, कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए वाहन मालिकों और यात्रियों के लिए कुछ नियम निर्धारित किए गये हैं, आगे देखिए क्या हैं ये नियम…. अंतरराज्यीय सार्वजनिक परिवहन को छोड़कर सभी तरह के परिवहन को मंजूरी मिल गई है। राज्य के कुछ शहरों में लागू odd-even सिस्टम को भी हटा लिया गया है। विशेष परिस्थितियों में संबंधित…
मैं उत्तराखंड नहीं जाउंगा, पहाड़ का बलबीर बिष्ट ये कहकर भावुक हो गया, दिल्ली में चलाता है दुकान
ऐसे समय में जब कोरोना महामारी के कारण दूसरे राज्यों में बसे हुए और वहां रोजगार के लिए रहने वाले उत्तराखंड प्रवासी अपने गांव में वापस आ रहे हैं, एक शख्स ऐसा भी है जिस की कही हुई बात पर आपको गर्व भी होगा और आप थोड़ा भावुक भी हो जाएंगे। दिल्ली में दुकान चलाने वाले रुद्रप्रयाग के रहने वाले बलबीर बिष्ट ने भावुक होकर कहा कि मैं ऐसे वक्त…
Uttarakhand कोरोना कहर, बुधवार को राज्य में 19 संक्रमित मिले, आंकड़ा पहुंचा 130, देखिए किस जिले में
लॉकडाउन 4 के दौरान उत्तराखंड में कोरोना कहर बनकर टूट रहा है, यहां मंगलवार को 14 नए कोरोनावायरस संक्रमण के मामले सामने आए थे, वहीं बुधवार को देर रात तक राज्य में 19 नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं। इन मामलों के सामने आने के बाद राज्य में अब तक मिले कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 130 पर पहुंच गई है। इनमें से 53 लोगों का सफल…
Uttarakhand सोमवार को अभी तक 32 कोरोना मरीज मिले, कुल आंकड़ा पहुंचा 349 पर, किन जिलों में मिले पढ़िए
Latest Uttarakhand Covid-19 Update Health bulletin 8 PM, 25 May 2020. सोमवार को उत्तराखंड में 32 कोरोनावायरस संक्रमण के मामले सामने आए, इसके बाद राज्य में अब तक मिले कुल संक्रमितों की संख्या 349 हो चुकी है, 58 लोगों का इनमें से इलाज हो चुका है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से दिन में 2:00 बजे जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार 15 नए कोरोनावायरस मामले सामने आए थे, उसके बाद देर…
Uttarakhand Coronavirus मुख्यमंत्री ने माना हालात चुनौतीपूर्ण, हाईकोर्ट ने भी दिया बड़ा आदेश, विपक्ष भी उठा रहा सवाल
उत्तराखंड में एकाएक कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या बढ़ने के कारण राज्य सरकार काफी चिंतित है, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी हालात चुनौतीपूर्ण बताए हैं। वहीं नैनीताल हाईकोर्ट ने भी इस संबंध में एक बड़ा आदेश जारी किया है। राज्य में कोविड-19 की स्थिति को लेकर एक समीक्षा बैठक के दौरान राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि होम क्वारेंटाईन का उल्लंघन करने वालों पर सख्त…
Uttarakhand बुरा दिन, अभी तक 14 कोरोना मरीज मिले, कुल संख्या पहुंची 111
उत्तराखंड में कोरोना का कहर आज भी बरकरार है, देश में जहां अब तक मिले कोरोना संक्रमितों की संख्या एक लाख को पार कर चुकी है, वहीं उत्तराखंड में भी पिछले दो-तीन दिनों में प्रवासियों के घर वापस लौटने के कारण संख्या में भारी इजाफा हुआ है। आज मंगलवार 19 मई को अभी तक उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों की आज तक मिली कुल संख्या 111 पहुंच चुकी है। आज सवेरे…
मसूरी : लेखक रस्किन बॉन्ड ने जन्मदिन पर शेयर की तस्वीर, सोशल मीडिया पर हो रही खूब वायरल
आज 19 May को पद्मश्री, पद्मभूषण विख्यात लेखक रस्किन बॉन्ड का जन्मदिन है, अपने 86वे जन्मदिन पर रस्किन बॉन्ड ने एक फोटो शेयर किया है जो काफी वायरल हो रहा है। बॉन्ड अपने परिवार के साथ मसूरी में रहते हैं। बॉन्ड की जिंदगी पर और उनकी किताब पर दूरदर्शन पर एक सीरियल ‘ एक था रस्टी’ भी बन चुका है जो उस समय के दर्शकों में काफी लोकप्रिय था। हिमाचल…
