Skip to Content

Home / समाचारPage 860

Uttarakhand अल्मोड़ा में यात्री वाहन दुर्घटनाग्रस्त, तीखे मोड़ पर चालक ने संतुलन खो दिया

पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश का कहर जारी है जिससे भूस्खलन भी ज्यादा होने लगा है और सड़कें दुघर्टनाओं को आमंत्रण दे रही हैं। बुधवार करीबन शाम 6 बजे अल्मोड़ा जनपद के पनुवानौला के समीप वृद्ध जागेश्वर रोड में एक बोलेरो के पलट केे खाई में गिरने से वाहन में सवार 7 लोग घायल हो गए। हालांकि अब सभी की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। बुधवार शाम के वक्त…

Uttarakhand कुमाऊं रेजीमेंट के रिक्रूट की मौत से इलाके में शोक की लहर, मां-बाप का अकेला बेटा था

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के भनोली तहसील के चमतोला गांव के तरुण सिंह भैंसोड़ा की फौज में ट्रेनिंग के दौरान मौत हो गई, तरुण सिंह भैंसोड़ा कुमाऊँ रेजीमेंट में भर्ती हुए थे और उनकी ट्रेनिंग चल रही थी। तरुण सिंह भैंसोड़ा की उम्र 19 साल थी, तरुण अपने मां-बाप के इकलौते पुत्र थे और उनकी मौत से परिवार में शोक की लहर है। तरुण की 27 जुलाई से रानीखेत में…

हरिद्वार में हर हाल में होगा कुंभ, कोरोना को देखते हुए स्वरूप में हो सकता है बदलाव : अखाड़ा परिषद

हरिद्वार में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में कोरोना संक्रमण को देखते हुए हरिद्वार में कुंभ 2021 के आयोजन को लेकर विचार विमर्श हुआ, बैठक में फैसला लिया गया कि हरिद्वार में हर हाल में कुंभ आयोजित किया जाएगा और कोरोना की स्थिति को देखते हुए फरवरी में होने वाली बैठक में इसके स्वरूप को छोटा या बड़ा करने पर फैसला किया…

नैनीताल में विभिन्न न्याय पंचायतों में राशन कार्ड ऑन-लाईन डिजिटाईजेशन, त्रुटिसुधार हेतु कैम्प, मौके पर ही हुआ काम

नैनीताल जिलाधिकारी सविन बंसल के आदेशों पर नियत रोस्टर के अनुसार विभिन्न विकास खण्डों के न्याय पंचायतों में पूर्ति विभाग द्वारा राशन कार्ड ऑन-लाईन डिजिटाईजेशन, त्रुटिसुधार हेतु कैम्प लगाये गये। जिला पूर्ति अधिकारी मनोज बर्मन ने कहा कि पूर्ति निरीक्षकों द्वारा ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों द्वारा जनपद के पहाड़ी विकास खण्डों से 05 न्याय पंचायतों में राशन कार्ड डिजिटाईजेशन ऑनलाईन, तुष्टिसुधार शिविर लगाये गये, जिसमें 457 कार्ड…

Uttarakhand यहां सेब को एंंटी हेलनेट ओलावृष्टि से बचा रहा, मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने शेयर की तस्वीरें

उत्तराखंड के कई इलाकों में सेब की पैदावार काफी अच्छी होती है लेकिन मौसम की मार के कारण काफी पैदावार खत्म हो जाती है। ओलावृष्टि के कारण काफी सेब खराब हो जाता है, सेब के पौधे भी खराब हो जाते हैं। इसी को देखते हुए उत्तरकाशी में किसानों ने ओलावृष्टि से बचाव के लिए अपने सेब के बगीचों में एंंटी हेलनेट का उपयोग शुरू कर दिया है। आगे देखिए तस्वीरें…….

Uttarakhand : 13 जिलों में रिकॉर्ड 728 नये कोरोना संक्रमित मिले, देखिए आपके जिले में कितने

Uttarakhand Covid-19 Latest Update for 27 August 2020, Coronavirus in Uttarakhand. health bulletin. उत्तराखंड में गुरुवार को रिकॉर्ड नंबर में नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ गए, गुरुवार को एक ही दिन में 728 नए कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं, जिसके बाद राज्य में अब तक मिले कुल कोरोना संक्रमित की संख्या 17, 277 हो गई है इसमें से 11775 लोगों का इलाज कर लिया गया है। राज्य में अब…

Uttarakhand : 535 नये संक्रमित मिले, आंकड़ा 16,500 के पार, अपने जिले का हाल देखें

Uttarakhand Covid-19 Latest update for 26 August 2020, Coronavirus in Uttarakhand. उत्तराखंड में बुधवार को कोरोनावायरस संक्रमण के 535 नए मामले सामने आ गए, इसके बाद राज्य में अब तक मिले सभी संक्रमितों की संख्या 16549 हो गई है, इसमें से 11524 लोगों का सफल इलाज कर दिया गया है। राज्य में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों की मृत्यु की संख्या 219 हो गई है। पिछले 24 घंटे में राज्य में 6…

14 सितंबर से संसद का मानसून सत्र, पढ़िये कोरोना से बचाव करते हुए कैसे चलेगी संसद

इस बार संसद का मानसून सत्र कोरोना महामारी के बीच 14 सितंबर से 1 अक्टुबर तक चलेगा। संसदीय मामलों की कैबिनेट कमेटी ने इन तारीखों की सिफारिश कर दी है। 18 दिन तक चलने वाले इस सत्र को कोरोना महामारी से बचाव के बीच आयोजित किया जायेगा, इस कारण दोनों सदनो की बैठकें भी पहले जैसी नहीं होंगी। इस बार संसद में सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का उपयोग नजर आयेगा।…

गढ़वाल विश्वविद्यालय की परीक्षाओं को लेकर बड़ी खबर, अब 10 सितंबर से नहीं होंगी आयोजित

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा अब 10 सितंबर से नहीं होंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से 10 सितंबर से शुरू होने वाली अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। विश्वविद्यालय परीक्षाओं की तिथि बाद में घोषित करेगा और तिथि से 15 दिन पहले परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी। दरअसल कोरोना संकट को देखते हुए 10 सितंबर से विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित होने…

उत्तराखंड पुलिस के सब इंस्पेक्टर की कोरोना से मौत, 346 पुलिसकर्मी हो चुके हैं अभी तक संक्रमित, मौत का पहला मामला

उत्तराखंड पुलिस में कोरोना संक्रमण से मौत का पहला मामला सामने आया है, रुद्रपुर पीएसी में तैनात सब इंस्पेक्टर प्लाटून कमांडर शिवराज सिंह राणा की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है। शिवराज सिंह राणा 19 अगस्त से देहरादून के दून अस्पताल में भर्ती थे। शिवराज सिंह राणा की उम्र 55 साल है और वह उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज के निवासी हैं। इसके बाद उत्तराखंड पुलिस की चिंता…

Loading...
Follow us on Social Media