समाचार
Uttarakhand : 12 जिलों में 592 नये कोरोना संक्रमित मिले, देखिए आपके जिले में कितने नये मामले
Latest Covid-19 Update Uttarakhand for 31 August 2020, Coronavirus in Uttarakhand. उत्तराखंड में सोमवार को 592 नए कोरोनावायरस संक्रमण के मामले सामने आ गए, इसके बाद राज्य में अब तक मिले कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 19827 हो गई है, इसमें से 13608 लोगों का इलाज कर लिया गया है। राज्य में अभी तक 269 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटे में राज्य में 12…
Uttarakhand तेंदुए ने युवक को बनाया शिकार, जंगल में मिला आधा खाया शव, इलाके में दहशत
उत्तराखंड में तेंदुए का कहर बढ़ता जा रहा है, यहां टेहरी जिले में गुलदार ने एक युवक को शिकार बनाया, गुलदार ने शनिवार देर रात को युवक पर हमला किया और उसे जंगल की ओर ले गया। रविवार सवेरे युवक का क्षत-विक्षत शव जंगल से बरामद किया गया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। वन विभाग ने यहां आदमखोर तेंदुए को पकड़ने की कोशिश…
कोरोना तभी हारेगा जब आप ‘दो गज की दूरी मास्क जरूरी’ संकल्प का पालन करेंगे : पीएम मोदी ‘Mann Ki Baat’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिए देशवासियों को संबोधित किया, प्रधानमंत्री ने देशवासियों से कहा कि कोरोना तभी हारेगा जब आप सुरक्षित रहेंगे और 2 गज की दूरी मास्क जरूरी संकल्प का पालन करेंगे। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि कोरोना काल में लोगों को अपने दायित्वों का एहसास है, विभिन्न आयोजनों में जिस प्रकार की संयम और सादगी देखने को मिल रही है…
उत्तराखंड आने के लिए ई-पास की पाबंदी हटी, लेकिन ये करना जरुरी, आदेश देखिए और पूरी खबर पढ़ें
केंद्रीय गृह मंत्रालय के इस निर्देश के बाद कि एक राज्य से दूसरे राज्य में आवाजाही या राज्यों के अंदर आवाजाही पर किसी प्रकार का प्रतिबंध नहीं होगा, उत्तराखंड सरकार ने भी एक नया आदेश जारी कर राज्य में आने वालों के लिए पास की व्यवस्था को खत्म कर दिया है। वहीं आरटी पीसीआर टेस्ट के बिना प्रतिदिन 2000 लोगों को राज्य में आने देने की सीमा को भी खत्म…
अनलॉक-4 गाइडलाइन जारी, पढ़िए 1 सितंबर से क्या खुलेगा, क्या रहेगा बंद, क्या मेट्रो चलेगी, स्कूल कब खुलेंगे
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 1 सितंबर से 30 सितंबर तक के लिए अनलॉक 4 की गाइडलाइन जारी कर दी है, आइए आपको इस गाइडलाइन के महत्वपूर्ण बिंदुओं के बारे में बताएं। आगे आप पढ़ेंगे की 1 से 30 सितंबर तक क्या खुला रहेगा और क्या रहेगा बंद। 7 सितंबर से मेट्रो रेल चलेगी, इसे चरणबद्ध तरीके से चलाया जाएगा, 21 सितंबर से धार्मिक, सामाजिक और अकादमिक कार्यक्रम हो सकते हैं।…
हरिद्वार कुंभ 2021 निर्धारित समय पर होगा, मुख्यमंत्री और अखाड़ा परिषद की बैठक में हुआ फैसला
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि कुम्भ मेला 2021 दिव्य एवं भव्य रूप से आयोजित किये जाने के लिये राज्य सरकार दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी अखाड़ों के सन्त महात्माओं के सहयोग एवं आशीर्वाद से यह आयोजन सफल होगा। शनिवार को सचिवालय में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं महामंत्री तथा अन्य पदाधिकारियों के साथ कुम्भ मेले के आयोजन के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र…
पढ़िये डोनाल्ड ट्रंप किसे देखना चाहते हैं अमेरिका की पहली महिला राष्ट्रपति, कमला हैरिस से की तुलना
अमेरिका में आने वाले दिनों में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव की आपाधापी के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने न्यू हेंपशायर में एक महत्वपूर्ण बयान देते हुए कहा कि वह अपनी बेटी और राष्ट्रपति की सलाहकार इवांका ट्रंप को आने वाले समय में अमेरिका की पहली महिला राष्ट्रपति के रूप में देखना चाहते हैं। दरअसल रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप डेमोक्रेट पार्टी की उप राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला…
Uttarakhand सड़क से गिरी कार, लेकिन एक चमत्कार से सभी यात्री बच गए, पूरी खबर पढ़ें
उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में सड़क हादसे काफी खतरनाक होते हैं, यहां एक बार जब सड़क से पहाड़ी की ओर वाहन गिर जाते हैं तो वाहन के परखच्चे हो जाते हैं। ऐसी दुर्घटनाओं में बचने वालों का प्रतिशत काफी कम होता है, ऐसी दुर्घटनाओं में अधिकतर लोगों की जान चली जाती है या बुरी तरह से घायल हो जाते हैं। लेकिन कभी-कभी कुछ लोगों के साथ चमत्कार जैसी घटना हो…
Uttarakhand यहां मिले ITBP के 34 जवान कोरोना संक्रमित, कइयों की रिपोर्ट आनी बाकी
उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में आईटीबीपी के 34 जवान कोरोनावायरस संक्रमित पाए गए हैं, कई अन्य जवानों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। अल्मोड़ा की मुख्य चिकित्सा अधिकारी सविता ह्ययांकी ने इसकी पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार यह सभी जवान अल्मोड़ा स्थित आईटीबीपी के क्षेत्रीय कार्यालय में मौजूद थे। जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद यहां हड़कंप मचा हुआ है, इन सभी जवानों को आइसोलेट किया जा रहा…
Uttarakhand : SSB के पचास जवान मिले कोरोना संक्रमित, पूरे ट्रेनिंग सेंटर में मचा हड़कंप
उत्तराखंड के चमोली जिले के ग्वालदम में एसएसबी के ट्रेनिंग सेंटर में 50 एसएसबी जवानों के कोरोनावायरस संक्रमित मिलने से हड़कंप मच गया है। इन जवानों का अब भराड़ीसैंण कोविड-19 सेंटर में इलाज किया जाएगा। पूरे एसएसबी परिसर को सैनिटाइज किया जा रहा है, बताया जा रहा है कि यह सभी जवान असम से ट्रेनिंग करने के लिए यहां आए हुए थे। यह सभी जवान 17 अगस्त को असम से…
