Skip to Content

Home / समाचारPage 831

पुलिस स्मृति दिवस : गृहमंत्री अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि, उत्तराखंड पुलिस के 6 शहीदों को भी याद किया गया

आज देश पुलिस स्मृति दिवस मना रहा है, इस मौके पर केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली में निर्मित पुलिस स्मृति स्थल में देश के लिए जान देने वाले शहीद पुलिस कर्मियों को याद किया। गृहमंत्री ने यहां शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्दांजलि दी और पुलिस परेड की सलामी भी ली। इस मौके पर गृहमंत्री ने कहा कि कोरोना काल के दौरान जब प्रधानमंत्री मोदी के कहने पर देश में लॉकडाउन…

Uttarakhand नदी में गिरा यात्री वाहन, 2 लोगों की मौत, 6 लोग घायल

उत्तराखंड में एक यात्री वाहन के नदी में गिर जाने से 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 6 लोग घायल हो गए, मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। यह घटना अल्मोड़ा-भवाली मोटर मार्ग पर गरम पानी के पास हुई है। यह घटना आज बुधवार तड़के हुई, हल्द्वानी से बागेश्वर जा रहा एक बोलेरो यात्री वाहन काकडी घाट के पास स्टीयरिंग लॉक होने के कारण नदी…

देहरादून : मुख्यमंत्री ने माजरी ग्रांट डोईवाला में एकीकृत आदर्श कृषि ग्राम योजना का शुभारंभ किया, पढ़ें पूरी खबर

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बुधवार को माजरी ग्रांट डोईवाला, देहरादून में एकीकृत आदर्श कृषि ग्राम योजना का शुभारंभ किया। योजना का शुभारम्भ करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कृषि मंत्री सुबोध उनियाल को बधाई देते हुए कहा कि कृषि मंत्री रहते हुए सुबोध उनियाल जी ने नये-नये काॅन्सेप्ट पर काम किया है। उन्होंने कहा कि यदि कोई कार्य लगन से किया जाए तो निश्चित रूप से सफलता मिलती…

Uttarakhand : 24 घंटे में 505 नये कोरोना संक्रमित आए सामने, देखिए किस जिले में कितने नये संक्रमित

Uttarakhand Covid-19 Latest Update for 21 October 2020, Coronavirus in Uttarakhand. बुधवार को उत्तराखंड में 505 नए कोरोनावायरस संक्रमित सामने आ गए, बुधवार को 770 कोरोना संक्रमित मरीजों को विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया। राज्य में इस वक्त 5085 एक्टिव केस हैं। 24 घंटे में राज्य में 14 कोरोनावायरस संक्रमितों की मौत हो गई। आगे देखिए जिला वार विवरण…. जिलावार बुधवार को आए नए मामले  1.अल्मोड़ा-24 2.बागेश्वर में-8 3.चमोली…

पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम जरूरी संदेश, कोरोना को लेकर कही कुछ महत्वपूर्ण बातें, पढ़िए

मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया, इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में जनता कर्फ्यू से लेकर आज तक हम भारतवासियों ने बहुत लंबा सफर तय किया है, समय के साथ आर्थिक गतिविधियां भी तेजी से बढ़ रही हैं। हम में से अधिकांश लोग, अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए, फिर से जीवन को गति देने के लिए, रोज घरों से…

सीएम बोले कोविड-19 की लड़ाई में देश पीएम मोदी के साथ, वैक्सीनेशन प्रबंधन के लिए राज्य में टास्क फोर्स गठित

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा है कि कोविड-19 के खिलाफ लङाई में देश का हर नागरिक अपने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के साथ है। प्रधानमंत्री जी द्वारा सही समय पर लिये गये निर्णयों से कोरोना के दृष्टिगत आज देश सम्भली स्थिति में है। प्रधानमंत्री जी ने एक अभिभावक की तरह हमारा मार्गदर्शन किया है और जनहित में जरूरी निर्णय लिये। प्रधानमंत्री जी का आज का सम्बोधन कोरोना से लङाई…

Uttarakhand पूर्व सैनिक ब्लाॅक प्रतिनिधियों के मानदेय में दो हजार एवं यात्रा भत्ता में एक हजार रूपये की वृद्धि, सीएम त्रिवेन्द्र ने दी मंजूरी

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पूर्व सैनिक ब्लाॅक प्रतिनिधियों के मानदेय में प्रतिमाह 2000 रूपये एवं यात्रा भत्ता में प्रतिमाह 1000 रूपये की वृद्धि की स्वीकृति दी है। इससे इनके मानदेय में 40 प्रतिशत एवं यात्रा भत्ता में दुगुनी वृद्धि होगी। अब इन्हें प्रतिमाह 7000 रूपये मानदेय एवं 2000 रूपये यात्रा भत्ता मिलेगा। मानदेय एवं भत्ते में वृद्धि से प्रतिवर्ष 34 लाख रूपये से अधिक का अतिरिक्त व्ययभार बढ़ेगा। इससे…

Uttarakhand पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने बदरीनाथ मास्टर प्लान पर स्थानीय व्यापारियों -तीर्थ पुरोहितों से बैठक की

पर्यटन-धर्मस्व एवं संस्कृति सचिव दिलीप जावलकर ने मंगलवार को प्रात:स्थानीय ब्यापारियों एवं तीर्थ पुरोहितों तथा हक-हकूकधारियों से बदरीनाथ महानिर्माण योजना के विषय में बैठक की तथा मास्टर प्लान के संबंध में लोगों की आपत्तियों एवं शंकाओं का निवारण भी किया। इस अवसर पर पर्यटन सचिव ने कहा कि बदरीनाथ महानिर्माण योजना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में लागू हो रही दूरदर्शी योजना है। महानिर्माण योजना पर 424 करोड़ का बजट…

Uttarakhand घट रहे कोरोना संक्रमित, 13 जिलों में केवल 241 नये मामले, जिलावार विवरण देखिए

Uttarakhand Covid-19 Latest Update, Coronavirus in Uttarakhand, 20 October 2020. उत्तराखंड में मंगलवार को कोरोनावायरस संक्रमण के 241 नए मामले सामने आए, इसके बाद राज्य में इस वक्त कुल एक्टिव केस 6364 हो गए हैं, आज 376 लोगों को विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया। 24 घंटे में कोरोनावायरस संक्रमण से राज्य में 13 लोगों की मौत हो गई। आगे देखिए जिलावार मंगलवार को आए नए मामले…. जिलावार मंगलवार को…

उत्तराखण्ड के उत्पादों के लिए अम्ब्रेला ब्रांड आएगा जल्द, ग्रोथ सेंटर समीक्षा के दौरान बोले मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उत्तराखण्ड के उत्पादों के लिए एक अम्ब्रेला ब्रांड बनाए जाने के निर्देश दिए हैं। सभी ग्रोथ सेंटर, बिक्री और मुनाफे का लक्ष्य निर्धारित कर काम करें। जिलाधिकारी ग्रोथ सेंटरों में स्वयं जाकर वहां आने वाली समस्याओं का निस्तारण करें। इनके उत्पादों की ऑनलाईन मार्केटिंग की व्यवस्था की जाए। स्थानीय बाजारों पर भी फोकस किया जाए। दरअसल मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत सचिवालय में ग्रोथ सेंटरों की…

Loading...
Follow us on Social Media