समाचार
यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, कोरोना काल में 8 हजार श्रद्धालु दर्शन को पहुंचे
भैयादूज के अवसर पर आज सोमवार अपराह्न 12 बजकर 15 मिनट पर यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो गए हैं। इस अवसर पर यमुनोत्री मंदिर समिति तथा उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के अधिकारी-कर्मचारी, तीर्थपुरोहित तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन मौजूद रहे। इस दौरान बारिश एवं बर्फबारी हुई। परंपरानुसार 15 नवंबर को शनिदेव जी अपनी बहन यमुना जी को मिलने यमुनोत्री धाम आ गये थे, शनिदेव भैयादूज…
Uttarakhand नम आंखों के बीच शहीद का अंतिम संस्कार, पाकिस्तान के खिलाफ नारे भी लगे
जम्मू कश्मीर के हाजीपीर सेक्टर में पाकिस्तान की गोलाबारी में शहीद बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर राकेश डोभाल का उनके गृह नगर ऋषिकेश में अंतिम संस्कार कर दिया गया है। राकेश डोभाल के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया, इस मौके पर कई गणमान्य लोग मौजूद थे। शहीद राकेश डोभाल की अंतिम यात्रा उनके आवास गंगा नगर से निकाली गई, इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद…
Uttarakhand बिजली गिरने से 2 युवकों की मौत, 1 बुरी तरह घायल, बाजार से घर जा रहे थे
उत्तराखंड में आसमानी बिजली गिरने से दो युवकों की मौत हो गई है जबकि एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया है। दोनों युवक बाजार से अपने घर जा रहे थे तभी मौसम खराब हो गया, तीनों युवक एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। बताया जा रहा है कि तभी पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिसमें दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक युवक बुरी तरह…
Video पूजा के वक्त बाबा केदार दिखते थे, इसलिए यहां आया : केदारनाथ में योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय उत्तराखंड के दौरे के पहले दिन रविवार शाम को केदारनाथ पहुंचे, योगी आदित्यनाथ के साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मौजूद रहे, दोनों मुख्यमंत्रियों ने यहां चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लिया। रविवार को केदारनाथ में रात्रि विश्राम करने के बाद दोनों मुख्यमंत्रियों का सोमवार सवेरे बद्रीनाथ धाम जाने का कार्यक्रम है, जहां एक पर्यटक भवन का उद्घाटन…
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे देवभूमि उत्तराखंड, पढ़िए दो दिन के दौरे का कार्यक्रम
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय दौरे के लिए उत्तराखंड पहुंच चुके हैं, देहरादून की जोलीग्रांट एयरपोर्ट पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया। यहां से दोनों मुख्यमंत्री केदारनाथ के लिए निकल चुके हैं। दोनों मुख्यमंत्री आज रविवार शाम को केदारनाथ में दर्शन करेंगे और वही रात्रि विश्राम करेंगे। कल सोमवार 16 नवंबर को दोनों मुख्यमंत्री सवेरे 7:00 बजे बद्रीनाथ पहुंचेंगे,…
Uttarakhand गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, कोरोना के बावजूद 43 हजार श्रद्धालु पहुंचे इस बार
उत्तराखंड के चार धामों में से एक प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट आज रविवार दोपहर 12:15 पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं, इसके बाद भक्तों के जयकारे और सेना के बैंड के साथ मां गंगा की डोली अपने शीतकालीन प्रवास मुखबा के लिए रवाना हो गई है। आपको बता दें कि गंगोत्री धाम गंगा नदी का उद्गम स्थल है और यह उत्तरकाशी जिले में मौजूद है। कपाट…
Uttarakhand : 11 जिलों में मिले 213 नये कोरोना संक्रमित, देखिए जिलावार विवरण
Uttarakhand Covid-19 Latest Update for 15 November 2020, Coronavirus in Uttarakhand, Health Bulletin Update रविवार को उत्तराखंड में 213 नये मरीज सामने आए, अब राज्य में इस वक्त एक्टिव केसों की संख्या 4565 हो गयी है। आगे देखिये जिलावार रविवार को आए नये मामले… जिलावार रविवार को आए नये मामले… 1.अल्मोड़ा-2 2.बागेश्वर में-1 3.चमोली में -1 4.चंपावत में -0 5.देहरादून में -80 6.हरिद्वार में -9 7.नैनीताल जिले में -36 8.पौड़ी…
चीन और पाकिस्तान पर पीएम मोदी का निशाना, बोले हमें आजमाने की कोशिश की तो प्रचंड जवाब मिलेगा
हर बार की तरह इस बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिवाली के दिन सैनिकों के बीच पहुंचे, राजस्थान की सीमा पर लोंगेवाल में प्रधानमंत्री ने जवानों को संबोधित किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारत की रणनीति साफ है, स्पष्ट है। आज का भारत समझने और समझाने की नीति पर विश्वास करता है लेकिन अगर हमें आजमाने की कोशिश होती है तो जवाब भी उतना ही प्रचंड…
Uttarakhand मुख्यमंत्री ने जवानों के साथ उत्तरकाशी में मनाई दीपावली, बोले राज्य का सेना एवं अर्द्धसैन्य बलों से गहरा नाता
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आईटीबीपी कैम्प कोपांग उत्तरकाशी में आईटीबीपी के जवानों एवं हर्षिल उत्तरकाशी में 9वीं बटालियन बिहार रेजिमेंट के सेना के जवानों के साथ दीपावली मनाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जवानों का हौंसला बढ़ाया एवं जवानों व उनके परिवारजनों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। जवानों ने मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि इससे कार्य करने का जज्बा और होंसला बढ़ता है।…
Uttarakhand दिल्ली से आ रही कार खाई में गिरी, परिवार दिवाली के लिए घर आ रहा था
आज तड़के समय 5 बजकर 40 मिनट के करीब दिल्ली से आ रही इनोवा कार DL ICAA 7830 के दुगड्डा से 5km आगे गुमखाल पौड़ी मार्ग पर खाई में दुर्घटना ग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई। जिस पर कोटद्वार स्थित SDRF टीम रेस्कयू हेतु टीम हेड कॉन्स्टेबल गब्बर सिंह के नेतृत्व में तत्काल मय उपकरण घटना स्थल को रवाना हुई ,घटना में एक व्यक्ति मृत, एक महिला सहित दो व्यक्ति…
