Skip to Content

Home / समाचारPage 804

Uttarakhand : 725 नये कोरोना संक्रमित मिले, 9 की मौत, देखिए अपने जिले का हाल

Coronavirus in Uttarakhand, Latest Update in Uttarakhand for 11 December 2020 health bulletin Updated. शुक्रवार को उत्तराखंड में 725 नए कोरोनावायरस संक्रमित पाए गए, शुक्रवार को राज्य के विभिन्न अस्पतालों से स्वस्थ हो चुके 508 नये कोरोनावायरस संक्रमितों को डिस्चार्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना संक्रमण से 09 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद राज्य में कोरोना संक्रमण के एक्टिव केस की संख्या 5934 हो…

देहरादून में रहने वाले सावधान, अगर कुत्ता पाला है तो ये खबर जरूर पढ़ें, नहीं तो होगी परेशानी

अगर आपने अपने पालतू कुत्ते का नगर निगम में पंजीकरण नहीं कराया है तो जल्द करा लें। जनवरी से नगर निगम ऐसे मकान मालिकों के विरुद्ध कार्रवाई करने जा रहा है जिन्होंने पालतू कुत्ते का निगम में पंजीकरण नहीं कराया है। इसमें 500 रुपये जुर्माने से लेकर मुकदमे तक की कार्रवाई का प्रविधान है। नगर निगम ने 2014 में पालतू कुत्तों का पंजीकरण शुरू किया था, जिसमें अभी तक महज…

PM नरेन्द्र मोदी ने देश के नये संसद भवन का शिलान्यास किया, पढ़िए क्या कहा इस मौके पर

जल्द ही देश को अपना नया संसद भवन मिल जाएगा, वर्तमान संसद भवन के ठीक बगल में बनने वाले इस त्रिकोणीय भवन का शिलान्यास गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज का दिन भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में मील के पत्थर की तरह है। भारतीयों द्वारा, भारतीयता के विचार से ओत-प्रोत, भारत के संसद भवन के निर्माण का शुभारंभ हमारी…

Uttarakhand : 2500 पदों में नौकरी के लिए जारी होगा विज्ञापन, राज्य में अब प्रतियोगी परीक्षा होंगी ऑनलाइन, पूरी खबर पढ़ें

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सचिवालय में उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा राज्य में ऑनलाईन परीक्षाएं (कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट) के लिए प्रशिक्षण हेतु वीडियो/मॉकटेस्ट का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा ऑनलाईन जो परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं, अभ्यर्थी को इसके लिए व्यापक स्तर पर विभिन्न माध्यमों से प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाय। यह सुनिश्चित किया जाय कि ऑनलाइन परीक्षा होने…

उत्तराखंड सावधान : अगले कुछ दिनों के लिए मौसम का यलो अलर्ट, पहाड़ से मैदान तक देखिए किस जिले में क्या चेतावनी

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है, 13 दिसंबर तक राज्य के अलग-अलग जिलों में बर्फबारी और बरसात के साथ ओलावृष्टि व आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। देखिए जिलावार चेतावनी…. 12 और 13 दिसंबर को गढ़वाल क्षेत्र में कुछ जगहों पर ओलावृष्टि, हिमपात और आकाशीय बिजली गिरने का अनुमान व्यक्त किया गया है। मैदानी क्षेत्र के हरिद्वार और उधम…

उत्तराखंड निवासी दरोगा का खून से सना गोली लगा शव मिला, मौके से पिस्टल और 9 कारतूस भी बरामद

लखनऊ के आलमबाग स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल में दरोगा के पद पर तैनात उत्तराखंड निवासी व्यक्ति की गोली लगी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। वह मवैया से मानकनगर स्टेशन के बीच बने रेलवे के यार्ड के पास बुधवार सुबह झाड़ियों के बीच खून से लथपथ मृत पाये गये। मूल रूप से उत्तराखंड के अल्मोड़ा जनपद के रहने वाले रेलवे सुरक्षा बल के दारोगा पूरन सिंह नेगी की मौत…

Uttarakhand : पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक अवकाश देने की तैयारी, इससे मिलेगी शारीरिक और मानसिक राहत

उत्तराखंड में पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक अवकाश देने की तैयारी की जा रही है, दरअसल पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक अवकाश देने से उनके कार्य में और कुशलता आ सकती है। पहले यह प्रयोग पहाड़ी जिलों में किया जाएगा और उसके बाद मैदानी जिलों में भी यह प्रयोग किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि डीजीपी अशोक कुमार साप्ताहिक अवकाश का तोहफा दे सकते हैं, शुरुआती तौर पर प्रदेश के पर्वतीय…

Uttarakhand : 20 रुपये के लिए भिड़े दो क्रिकेटर, जमकर हाथापाई, वीडियो वायरल

भारत देश में क्रिकेट सबसे बड़ा खेल माना जाता है और क्रिकेट के माध्यम से ही कई छोटे शहरों के क्रिकेटर आज देश में नाम रोशन कर रहे हैं और करोड़ों रुपए कमा रहे हैं। मगर हरिद्वार में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें क्रिकेट खेल में 20 रुपये को लेकर दो क्रिकेटर के बीच में हाथापाई हो गई और हाथापाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो…

Uttarakhand समूह ‘ग’ अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, राज्य सरकार ने ले लिया ये महत्वपूर्ण फैसला

सरकार ने कोरोना महामारी से बाधित वर्ष 2020 समूह ग की भर्ती के लिए आयु सीमा में छूट का ऐलान किया है। वर्ष 2020 में अब आयु सीमा की गणना एक जनवरी 2020 से की जाएगी। शासन के प्रभारी सचिव भूपाल सिंह मनराल ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। आदेश के अनुसार मौका देने के लिए अब समूह ग के पदों में आवेदन की तिथि भी संबंधित…

Uttarakhand : 12 IPS पुलिस अधिकारियों का तबादला, देखिए पूरी लिस्ट, किसको क्या मिली जिम्मेदारी

उत्तराखंड में शासन ने दर्जनभर आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। जिसमें पीवीके प्रसाद अपर पुलिस महानिदेशक अतिरिक्त प्रभार का दायित्व दिया गया है। अमित सिन्हा से पुलिस महानिरीक्षक फायर सर्विस का प्रभार हटा दिया गया है और अमित सिन्हा को पुलिस महानिरीक्षक दूरसंचार अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। संजय गुंज्याल से पुलिस महानिरीक्षक पीएसी एसडीआरएफ का प्रभार हटा दिया गया है। एपी अंशुमन पुलिस महानिरीक्षक साइबर अपराध और एसटीएफ…

Loading...
Follow us on Social Media