Skip to Content

Home / समाचारPage 802

भारतीय संसद पर हमले के 19 साल, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

आज 13 दिसंबर है, आज के ही दिन 2001 में भारतीय संसद पर हमला हुआ था। कृतज्ञ राष्ट्र आज 2001 में संसद पर हुए आतंकी हमले में शहीद हुए बहादुरों को श्रद्धांजलि दे रहा है। वर्ष 2001 में संसद भवन पर हुए आतंकी हमले की 19वीं वर्षी पर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडु, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमले में शहीद जवानों…

Uttarakhand : 1238 पदों पर निकली बंपर भर्ती, युवक-युवतियों के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका

उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद द्वारा चिकित्सा विभाग में स्टाफ नर्स के 1238 पदों में भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इससे संबंधित विज्ञापन जारी हो गया है, इसे आप आगे देख सकते हैं। दरअसल लंबे समय से स्टाफ नर्स की भर्ती का इंतजार किया जा रहा था। भर्ती की विज्ञप्ति के अनुसार 14 दिसंबर सोमवार से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो जाएंगे और 11 जनवरी आवेदन और परीक्षा शुल्क जमा…

कुमाऊं के तराई के इलाकों में ठंड और कोहरे का कहर शुरू, आग बनी सहारा, वाहनों की रफ्तार धीमी हुई

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश के कारण मैदानी इलाकों में अब कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है, मैदानी इलाकों में कोहरे का कहर भी शुरू हो गया है। उधम सिंह नगर, नैनीताल और हरिद्वार जिले के कई इलाकों में अब दिन में धूप निकलनी कम हो गई है और सवेरे के वक्त कोहरा देखा जा रहा है। उधम सिंह नगर में कई लोग आग के…

उत्तराखंड निवासी TV पत्रकार दिल्ली में बनाते दिखे ठेठ पहाड़ी भोजन, लोगों ने किये तरह-तरह के कमेंट

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के रहने वाले वरिष्ठ टीवी न्यूज़ एंकर और पत्रकार चंद्रशेखर जोशी ने हाल ही में अपने फेसबुक पर एक पोस्ट किया। इस पोस्ट में चंद्रशेखर एक ठेठ पहाड़ी भोजन बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं, उनकी इस पोस्ट पर उत्तराखंड के लोगों ने तरह तरह के कमेंट किए। आइए हम आपको बताते हैं कि दरअसल चंद्रशेखर क्या बना रहे थे और कस तरह के कमेंट इस…

Uttarakhand दूल्हे के पिता और 25 बारातियों पर मुकदमा दर्ज, जिसने इनकी हरकत सुनी वो भी कर रहे निन्दा

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में एक शादी के दौरान दूल्हे के पिता और कुछ बारातियों की हरकत से न सिर्फ शादी की खुशी में खलल पड़ गया बल्कि आसपास के लोग भी इससे काफी नाराज हैं। हर कोई दूल्हे के पिता और बारात में आए कुछ लोगों की हरकतों की निंदा कर रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में दूल्हे के पिता और 25 बारातीयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया…

Uttarakhand : 490 नये कोरोना संक्रमित मिले, देहरादून में सबसे ज्यादा, आपके जिले में कितने देखें

Coronavirus in Uttarakhand, Covid-19 updated Health bulletin for 13 December 2020. रविवार को 490 नए कोरोनावायरस संक्रमित पाए गए, 396 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज हो गए। 4 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। राज्य में वर्तमान में कोरोना संक्रमण के एक्टिव केसेज की संख्या 6293 हो गई है। आगे देखिए जिलावार रविवार को आए नए कोरोनावायरस संक्रमित…. जिलावार रविवार को आए नए कोरोनावायरस संक्रमित…….

बड़ी खबर : किसानों और कृषि सुधारों पर बोले पीएम मोदी, कहा आज भारत का Agricultural सेक्टर पहले से कहीं अधिक Vibrant हुआ है

देश के कुछ हिस्सों में हो रहे किसान संगठनों के विरोध प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि और किसानों पर कई महत्वपूर्ण बातें कही हैं, फिक्की की एक बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारे देश की अर्थव्यवस्था को अलग-अलग सेक्टर्स में दीवारें नहीं, ज्यादा से ज्यादा Bridges चाहिए ताकि वे एक दूसरे का सपोर्ट कर सकें। अभी हाल ही में जो Agriculture…

पिथौरागढ़ : शादी समारोह में आए दो भाइयों को पीटकर किया अधमरा, सभी आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा

पिथौरागढ़ में एक गांव में शादी समारोह में आए दूसरे गांव के दो भाइयों को कार खड़ी करने को लेकर हुए झगड़े में छह युवकों ने जमकर पीट दिया, दोनों भाइयों को अधमरा होने तक पीटा गया। जिसके बाद घायल दोनों भाइयों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना देवालथल इलाके के रामकोट गांव…

हरिद्वार कुम्भ 2021 : मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिये महत्वपूर्ण निर्देश, स्थाई कार्यों के लिए 31 जनवरी की डेडलाइन

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आगामी कुम्भ मेले को सुरक्षित व व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी विभागाध्यक्षों को प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कुंभ मेले के कार्यों के संबंध में सभी आवश्यक स्वीकृतियों, कार्यों की गुणवत्ता एवं उपयोगिता आदि का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए ताकि कुंभ मेले के संपन्न होने के पश्चात इस संबंध में कोई…

Uttarakhand Weather : मैदानी इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी, 4 जिलों में वाहन चालक रखें विशेष ध्यान

उत्तराखंड में देहरादून मौसम केंद्र की ओर से राज्य के चार मैदानी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य में रविवार को नैनीताल, उधम सिंह नगर, पॉड़ी और हरिद्वार जिले के मैदानी हिस्सों में घने से बहुत घना कोहरा छाने की आशंका है। सोमवार और मंगलवार के लिए भी इन्हीं जिलों में राज्य मौसम केंद्र…

Loading...
Follow us on Social Media