समाचार
Uttarakhand : 24 घंटे में 13 जिलों में 464 नये संक्रमित मिले, देखिए अपने जिले का हाल
Coronavirus in Uttarakhand, Covid-19 updated Health bulletin for 20 December 2020 Sunday. रविवार को 464 नए कोरोनावायरस संक्रमित पाए गए, 347 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज हो गए। 5 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। देहरादून में आज 4 (3 AIIMS ऋषिकेश-1 वेलमेड अस्पताल) और हल्द्वानी में 1 (सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज) कोरोना मरीज की मौत हो गई। राज्य में वर्तमान में कोरोना संक्रमण के…
उत्तराखंड की बेटी दिल्ली में बनेगी जज, परिवार और गांव में खुशी का माहौल
उत्तराखंड की बेटी कात्यायनी शर्मा कंडवाल ने राज्य का नाम रोशन किया है। कात्यायनी शर्मा कंडवाल ने दिल्ली की पीसीएस जे परीक्षा में दूसरी रैंक हासिल की है। कात्यायनी अब जल्द ही दिल्ली में जज बनेंगी। कात्यायनी की इस कामयाबी से उनके गांव और परिवार में खुशी का माहौल है। कात्यायनी ने हाई स्कूल की परीक्षा सेंट थॉमस स्कूल पौड़ी से और इंटरमीडिएट की परीक्षा रिवरडेल स्कूल देहरादून से की…
Uttarakhand बाजार गए थे भाई-बहन, लौटते समय हो गई दर्दनाक मौत, पिता हैं नहीं, मां का रो-रोकर बुरा हाल
उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में दर्दनाक हादसे में भाई बहन की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है भाई बहन ही परिवार का सहारा थे इनके पिता की पूर्व में ही मौत हो चुकी है। घटना की सूचना से मां का रो रो कर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक रुद्रपुर बाजार से घर लौट रहे भाई-बहन की स्कूटी अज्ञात…
Uttarakhand पानी की टंकी से नरकंकाल बरामद होने से हड़कंप, पुलिस ने लिया डीएनए सेंपल
उत्तराखंड में एक टंकी से नरकंकाल बरामद होने के बाद हड़कंप मच गया, पुलिस को सूचना मिलने के बाद पुलिस ने नरकंकाल को अपने कब्जे में ले लिया है और कंकाल का डीएनए सेंपल लेकर जांच के लिये भेज दिया गया है। कंकाल के मिलने से आस-पास के इलाके में हड़कंप मचा हुआ है, लोगों में दहशत का माहौल है। ये घटना उत्तराखंड के कोटद्वार की है, यहां शुक्रवार को…
Uttarakhand : 13 जिलों में 584 नये कोरोना संक्रमित, 9 मौत, देखें किस जिले में कितने नये मरीज
Coronavirus in Uttarakhand, Covid-19 updated Health bulletin for 19 December 2020 Saturday. शनिवार को 584 नए कोरोनावायरस संक्रमित पाए गए, 556 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज हो गए। 9 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। राज्य में वर्तमान में कोरोना संक्रमण के एक्टिव केसेज की संख्या 6074 हो गई है। आगे देखिए जिलावार शनिवार को आए नए कोरोनावायरस संक्रमित…. जिलावार शनिवार को आए नए कोरोनावायरस…
चीन और पाकिस्तान पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का कड़ा बयान, कहा किसी भी स्थिति का मुकाबला करने के लिए पूरी तरह से तैयार
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि Northern Sector में हाल ही में हुए Indo-China stand-off से आप सभी परिचित हैं। कोविड जैसे संकट के समय में चीन का यह रवैया उस देश की नीयत को दिखाता है। हमने यह दिखा दिया है कि अब यह हमारा भारत कोई कमजोर भारत नहीं है। यह एक नया भारत है जो किसी भी तरह के transgression, aggression या सीमाओं पर किसी…
अब पश्चिम बंगाल पर बीजेपी की नजर, अमित शाह ने संभाला मोर्चा, देखिए शाह के दौरे की कुछ तस्वीरें
पश्चिम बंगाल में बहुत जल्द चुनाव होने वाले हैं लेकिन चुनावों से पहले ही वहां का माहौल पूरी तरह से चुनावी हो गया है। कुछ दिनों पहले बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा पश्चिम बंगाल के दौरे पर थे जहां जेपी नड्डा के काफिले पर हमला हुआ था। उसके बाद बीजेपी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के बीच में आरोप-प्रत्यारोप के दौर शुरू हो गए।…
किसान और कृषि सुधार कानूनों पर फिर बड़ी बात बोले पीएम मोदी, वीडियो में देखिए क्या कहा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मध्यप्रदेश में आयोजित एक किसान सम्मेलन को संबोधित किया, इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की कृषि, भारत का किसान अब और पिछड़ेपन में नहीं रह सकता। दुनिया के बड़े-बड़े देशों के किसानों को जो आधुनिक सुविधा उपलब्ध है, वह सुविधा भारत के किसानों को भी मिले, इसमें अब और देर नहीं की जा सकती। जो काम 25-30 साल पहले हो जाने…
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत कोरोना संक्रमित, संपर्क में आए लोगों से आइसोलेट होने को कहा
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा की है। सीएम त्रिवेंद्र रावत ने लिखा है कि आज मैंने कोरोना टेस्ट करवाया था और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबियत ठीक है और लक्षण भी नहीं है। अत: डॉक्टर्स की सलाह पर मैं होम आइसोलेशन में रहूंगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने उन सभी लोगों से अनुरोध किया है जो लोग बीते कुछ दिनों…
Uttarakhand इस बार नहीं होगी इन कक्षाओं की परीक्षा, सीधे अगली कक्षा में प्रमोट होंगे विध्यार्थी
उत्तराखंड में भी इस बार महामारी के कारण बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। राज्य शिक्षा विभाग की ओर से आ रही खबरों के अनुसार इस शैक्षिक सत्र में होम एग्जाम नहीं कराए जाएंगे। पांचवीं से नौवीं और 11वीं के छात्रों को बिना परीक्षा के अगली कक्षा में प्रोन्नत कर दिया जाएगा। हालांकि प्राइवेट स्कूलों को परीक्षा लेने की छूट दी जाएगी। ये परीक्षायें ऑनलाइन-ऑफलाइन दोनों मोड में…
