Skip to Content

Home / समाचारPage 791

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र दिल्ली से उपचार के बाद देहरादून लौटे, सभी डॉक्टर्स व पैरामेडिकल स्टाफ का आभार व्यक्त किया

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत नई दिल्ली से उपचार के बाद स्वस्थ होकर देहरादून लौट आये हैं। बुधवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र के जीटीसी हेलीपैड आगमन पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ,उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत एवं मेयर सुनील उनियाल गामा ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री आवास पहुंचने पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र का तीर्थ पुरोहितों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने तीर्थ पुरोहितों का आशीर्वाद प्राप्त कर उन्हें…

चीन से तनाव के बीच अमेरिका भारत को देगा ये खतरनाक हथियार, समुद्र में दुश्मन के छक्के छूट जाएंगे

पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प के बाद जहां एक ओर भारत और चीन के बीच में तनाव बना हुआ है वहीं भारतीय नौसेना को अब अमेरिकी नौसेना द्वारा उपयोग की जा रही 127mm की मीडियम कैलीबर गन्स मिलने जा रही हैं। भारत की ओर से इन बंदूकों को खरीदने के लिए लेटर ऑफ रिक्वेस्ट जारी किया गया है। सरकारी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भारतीय…

Uttarakhand कांग्रेस नेत्री इंदिरा हृदयेश पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बंशीधर भगत ने माफी मांगी

उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष बंशीधर भगत की ओर से कांग्रेस नेत्री इंदिरा ह्रदयेश पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर चौतरफा निंदा के बाद बंशीधर भगत ने इंदिरा ह्रदयेश से माफी मांग ली है। भगत ने एक ट्वीट में लिखा कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री,नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश जी प्रदेश की सम्मानित नेता हैं और चुनावी क्षेत्र एक होने के कारण नोकझोंक होना स्वाभाविक है। उन्हें व्यक्तिगत क्षति पहुंचाने का मेरा…

Uttarakhand बाप-बेटे ने दो सगी बहनों से शादी रचाई, मचा बवाल, इलाके में खूब हो रही चर्चा

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुड़की स्थित लंढौरा क्षेत्र के एक गांव में पिता-पुत्र द्वारा दो सगी बहनों से निकाह करने का मामला सामने आया है, ये मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मामले को लेकर पिता-पुत्र के रिश्तेदारों में काफी गुस्सा है।  इस मामले में चार जनवरी की रात को बिरादरी के बुजुर्ग लोगों की एक पंचायत भी आयोजित की गई, पंचायत में धार्मिक…

CDS जनरल बिपिन रावत ने सीएम त्रिवेन्द्र से दिल्ली में भेंट की, मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य की जानकारी ली

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल विपिन रावत ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से उनके दिल्ली स्थित आवास पर भेंट की। जनरल रावत ने मुख्यमंत्री की कुशलक्षेम पूछी और शुभकामनायें दीं। उन्होंने मुख्यमंत्री जी के परिवार जनों के भी अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब वे और उनके परिवारजन पूरी तरह स्वस्थ हैं। दरअसल मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत कुछ दिनों पहले कोरोना से…

बंशीधर भगत की गलती पर सीएम त्रिवेन्द्र ने माफी मांगी, भगत ने इंदिरा ह्रदयेश पर की थी अभद्र टिप्पणी

उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष बंशीधर भगत द्वारा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता इंदिरा हृदयेश पर की गई अभद्र टिप्पणी के मामले में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने देर रात एक ट्वीट कर कहा कि ‘ आदरणीय इंदिरा हृदयेश बहिन जी आज मैं अति दुखी हूँ । महिला हमारे लिए अति सम्मानित व पूज्या हैं। मैं व्यक्तिगत रूप से आपसे व उन सभी से क्षमा चाहता हँ…

Uttarakhand हर जिले में 10 बूथों पर 8 जनवरी को कोरोना वैक्सीनेशन ड्राई रन, इलेक्शन की तर्ज पर होगा टीकाकरण

उत्तराखंड में वैक्सीनेशन हेतु प्रत्येक जनपद द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित कर ली गयी हैं। प्रत्येक जनपद में 10 बूथों में 8 जनवरी को ड्राई रन किया जाएगा। इस संबंध में मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने मंगलवार को सचिवालय में कोविड-19 के वैक्सीनेसन की तैयारियों की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वैक्सीनेसन की गाईडलाईन के अनुसार सभी तैयारियां सुनिश्चित कर ली जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि…

खुशखबरी : 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड में होगी उत्तराखंड की भी झांकी, पढ़ें इसकी खासियत

इस वर्ष राजपथ नई दिल्ली में आयोजित होने वाली गणतंत्र दिवस परेड-2021 के अवसर पर उत्तराखण्ड राज्य की झांकी का अंतिम रुप से चयन कर लिया गया है। भारत सरकार द्वारा इस हेतु आज 5 जनवरी 2021 को आदेश जारी कर दिये गये हैं। महानिदेशक, सूचना, डॉ0 मेहरबान सिंह बिष्ट ने बताया कि रक्षा मंत्रालय भारत सरकार में पांच बार की बैठक के पश्चात उत्तराखण्ड राज्य की झांकी को भी…

Uttarakhand नर्सिंग भर्ती में मानकों में संशोधन करेगी सरकार, मुख्यमंत्री ने दिए संशोधन प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश

देहरादून : मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नर्सिंग की भर्ती में मानकों में संशोधन के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने नर्सिंग प्रशिक्षित बेरोजगार युवाओं के ज्ञापन का संज्ञान लेकर सचिव स्वास्थ्य को निर्देश दिए कि आवश्यक संशोधन का प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र आगामी कैबिनेट में लाया जाए। जिससे नर्सिंग की भर्ती में मानकों में आवश्यक संशोधन किया जा सके और ज्यादा से ज्यादा नर्सिंग प्रशिक्षित युवा उसमें शामिल हो सकें।…

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने आज से कामकाज शुरू कर दिया, कोरोना मुक्त होने के बाद दिल्ली में आइसोलेशन हुआ पूरा

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने आज मंगलवार से कामकाज शुरू कर दिया है, उन्होंने अपना आइसोलेशन पीरियड पूरा करने के बाद आज दिल्ली स्थित आवास में फाइलों का निस्तारण शुरू कर दिया है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत कुछ दिनों पहले कोरोना से संक्रमित हो गए थे, कुछ दिनों देहरादून में इलाज करवाने के बाद उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान दिल्ली में भर्ती कराया गया था। एम्स दिल्ली…

Loading...
Follow us on Social Media