समाचार
Video पहाड़ में जंगल से निकलकर आया तेंदुआ, और लोगों के साथ खेलने लगा
क्या आप भरोसा करोगे कि जंगल से कोई तेंदुआ निकल कर आता है और सड़क पर खड़े लोगों के साथ खेलने लगता है। शायद ही कोई इस बात पर भरोसा करे क्योंकि तेंदुआ एक हिंसक जानवर होता है जिससे लोग दूर भागते हैं और ज्यादा गाड़ियों को देखकर और भीड़ को देखकर तेंदुआ भी भागने लगता है, लेकिन हम आपको ऐसा वीडियो दिखाते हैं जिसमें तेंदुआ जंगल से निकलकर आता…
चीन और पाकिस्तान पर बोले आर्मी चीफ, कहा भारत की ओर आंख उठाकर देखना भारी पड़ेगा Army Day 2021
थल सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने 73वें थल सेना दिवस के अवसर पर कहा कि गलवान के वीरों की शहादत बेकार नहीं जाएगी। उन्होंने देश के दुश्मनों को चेतावनी देते हुए कहा कि भारत की तरफ आंख उठा कर देखना उन्हें भारी पड़ेगा। सेनाध्यक्ष ने कहा कि चीन के साथ सीमा विवाद पर आठ दौर की बातचीत हो चुकी है और सेना का मनोबल बहुत ऊंचा है। सेनाध्यक्ष…
Dehradun उत्तराखंड एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, हुए हैं कई बड़े खुलासे
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में उत्तराखंड पुलिस की SPECIAL TASK FORCE ने बड़ी कार्रवाई की है। STF की रात भर चली कार्यवाही में इंटरनेशनल कॉल सेन्टर का भंडाफोड़ किया गया है, अभी तक मिली जानकारी के अनुसार ये लोग कॉल सेंटर के जरिये यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका के सीनियर सिटीजन्स को निशाना बनाते थे । पुलिस एसटीएफ की इस रेड में अभी तक 22 कम्प्यूटर उपकरण सीज किये गये हैं…
उत्तराखंड सावधान : वैक्सीन के नाम पर धोखाधड़ी, बच के रहना, नहीं तो लेने के देने पड़ जाएंगे
देश में 16 जनवरी से बड़े स्तर पर कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम शुरू होने वाला है, उत्तराखंड में सरकारी मशीनरी टीकाकरण के लिए पूरी तरह से तैयार हो चुकी है। उत्तराखंड में कोरोनावायरस वैक्सीन भी पहुंच चुकी है। बुधवार को वैक्सीन की पहली खेप देहरादून पहुंची थी। उसके बाद देहरादून से विभिन्न जिलों को वैक्सीन भेज दी गई है। अब शनिवार से राज्य के विभिन्न जिलों में हेल्थ वर्कर्स और फ्रंट…
सरकार के प्रत्येक एक रुपये की वजह से नागरिकों को 74 रुपये की बचत हुई, जनऔषधि योजना पर सरकार का दावा
गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाओं की बिक्री में संलग्न देश के सभी जिलों में स्थित 7064 प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केन्द्रों ने वित्तीय वर्ष 2020-2021 (12 जनवरी 2021 तक) के दौरान 484 करोड़ रुपये मूल्य की बिक्री दर्ज की है। इस आंकड़े से, जोकि पिछले वित्तीय वर्ष के समतुल्य आंकड़ों की तुलना में 60% अधिक है, इस देश के नागरिकों की लगभग 3000 करोड़ रुपये की बचत हुई है। केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री…
Uttarakhand खटीमा भारत-नेपाल सीमा पर 3 किलो चरस बरामद, पुलिस चला रही बड़ा अभियान
भारत नेपाल सीमा पर उत्तराखंड पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत बॉर्डर में खटीमा पुलिस को मिली सफलता। तीन किलो चरस के साथ एक नशा बेचने वाले तस्कर को गिरफ्तार कर एनडीपीएस के तहत मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही की गई है। मामले में पुलिस क्षेत्रधिकारी खटीमा, उधम सिंह नगर ने बताया कि बॉर्डर पर लगातार पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ अभियान चलाकर मादक पदार्थ की…
पिथौरागढ़ : सुनार की दुकान में महिला की हरकत सीसीटीवी में कैद, दुकानदार पहुंचा पुलिस के पास
पिथौरागढ़ की पुरानी बाजार में सुनार की दुकान में एक महिला ने ऐसी हरकत कर दी कि आप भी दंग रह जाएंगे। दरअसल यहां महिला सोने का गहना खरीदने आई थी, सुनार ने महिला के सामने तरह-तरह के गहने रखे, बीच में सुनार का ध्यान हटा तो महिला ने एक गहने को गायब कर दिया। सुनार को इसका पता तब चला जब महिला जा चुकी थी। दरअसल सुनार अपने गहनों…
ट्रंप के खिलाफ दूसरी बार महाभियोग प्रस्ताव पारित, इतिहास में ऐसे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बने
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कार्यकाल कुछ ही दिनों का बचा है लेकिन इससे पहले अमेरिका की प्रतिनिधि सभा ने उनके खिलाफ महाभियोग का प्रस्ताव पारित कर दिया है। पिछले हफ्ते अमेरिका की संसद कैपिटल बिल्डिंग में हुई हिंसा के मद्देनजर ट्रंप के खिलाफ यह महाभियोग प्रस्ताव पारित किया गया है। इसके साथ ही डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के इतिहास में पहले राष्ट्रपति बन गए हैं जिनके खिलाफ दूसरी बार…
तस्वीरें : उत्तराखंड पहुंची कोरोना की वैक्सीन, कितनी मिली, किसको लगेगी पढ़ें
देेहरादनूः सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, पुणे से कोविशिल्ड वैक्सीन का पहला बैच स्पाइस जेट की फ्लाइट नंबर एक से मुंबई एयरपोर्ट से देहरादून एयरपोर्ट पहुंचा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तराखंड के निदेशक डॉ. केएस मर्तोलिया ने वैक्सीन की पहली खेप प्राप्त की। आगे देखिए तस्वीरें…. देहरादून से यह वैक्सीन प्रदेश के विभिन्न जिलों को भेजी जाएंगी, 16 जनवरी से राज्य में हेल्थ वर्कर्स और फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीकाकरण की शुरुआत होगी।…
वैक्सीनेशन की तैयारी पूरी, टीका सुरक्षित, कोई भ्रम ना रखें : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा है कि 16 जनवरी को प्रदेश में वैक्सीनैशन के पहले चरण की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कोविड-19 के चरणबद्ध टीकाकरण अभियान के लिये राज्य में वैक्सीन की पहली खेप पहुंच गई है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वैज्ञानिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखंड में भी चरणबद्ध टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए सभी इंतजाम पुख्ता कर…
